Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफ़ाई कर्मियों के बीच डेटॉल साबुन का वितरण

पटना:कोरोना काल के बाद लोग धीरे-धीरे स्वच्छता को भूलते चले जा रहे हैं। यही कारण है कि कंजेंवाइटिस जैसी बीमारी तेज़ी से फैल रही है। यह बात बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनन्द माधव ने कांग्रेस के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत डेटॉल साबुन पाटलिपुत्र अंचल पटना म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के सफ़ाई कर्मियों के बीच बाँटते हुए कही। उन्होंने कहा डेटॉल कंपनी के सहयोग से पटना के हर वार्ड में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफ़ाई कर्मियों एवं जरुरत मंदों के बीच डेटॉल साबुन वितरित किया जायेगा।उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आइये हम सब मिलकर एक स्वच्छ एवं स्वस्थ बिहार का निर्माण करें।

इस दौरान लोगों से बात करते हुए बिहार इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जी ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का प्रतीक है। हमें हर क़ीमत पर साफ़ सफ़ाई का ध्यान रखना होगा।शैल प्रद्युमन सोसाइटी फ़ॉर डेवलपमेंट एंड चेंज के निदेशक अनिल वर्मा ने कहा कि स्वच्छता एक स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। स्वास्थ्य ही जीवन है। हम सभी को अपने आसपास स्वच्छता रखनी चाहिए और दूसरों को भी स्वच्छ रहनें की प्रेरणा देनी चाहिये। अगर हम स्वच्छता को अपनाते हैं तो हर तरह की बीमारी हमसे दूर भागेगी।साबुन वितरण स्वच्छता अभियान का प्रतीक इसमें स्वयंसेवी संस्थानों को कॉर्पोरेट को एवं सरकार को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिये।

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

गर्मी में लीजिये सर्दियों का आनंद,जाइये हिल स्टेशन घूमने

पत्रकार मोहम्मद तबरेज़ की माता का निधन,पत्रकारों ने व्यक्त किया शोक

जानिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए क्या खाएं

यूनिक्योर यूनानी हेल्थ केयर सेंटर के तीसरे ब्रांच का न्यू अजीमाबाद कॉलोनी में उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

सुखी एवं खुशहाल जीवन का रहस्य स्वास्थ के प्रति चेतन रहना है:आनन्द माधव

स्कूल छोड़कर घर के लिए सब्जी लाने चले गए मास्टर साहब,वीडियो कॉल में खुली पोल

Nationalist Bharat Bureau

किडनी की पथरी होने पर करे इन चीजों का सेवन, मिलेगा आराम

मणिपुर उपद्रवी हिंसा में बिहार के दो लोगों की हत्या से सीएम नीतीश मर्माहत

Nationalist Bharat Bureau

रक्तदान: जान लें कि रक्तदान से कैंसर का खतरा कम होता है, लेकिन फिर भी इसके कई फायदे हैं

cradmin

Leave a Comment