Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

नई दिल्ली। एलन मस्क, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं, लेकिन उनकी आय बढ़ाने की भूख थमने का नाम नहीं ले रही। पहले उन्होंने ट्विटर को खरीदकर इसका नाम एक्स (X) कर दिया और अब यूजर्स से ब्लू टिक के लिए भुगतान करवाने का तरीका अपनाया। हाल ही में, X ने अपने प्रीमियम प्लान की कीमतों में लगभग 35% की वृद्धि कर दी है। यह बढ़ोतरी केवल अमेरिकी यूजर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय यूजर्स भी इससे प्रभावित होंगे।

भारतीय उपयोगकर्ताओं को X की खास सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। हालांकि, यह बदलाव केवल प्रीमियम+ प्लान के लिए लागू किया गया है, जबकि अन्य सभी प्लान की कीमतें पहले जैसी ही रहेंगी।

X की वेबसाइट पर प्रीमियम+ प्लान की नई कीमतें अब देखी जा सकती हैं। पहले यह प्लान 1,300 रुपये प्रति माह में उपलब्ध था, जिसे अब बढ़ाकर 1,750 रुपये कर दिया गया है। वार्षिक प्लान लेने वालों को 18,300 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, किफायती विकल्प के तौर पर X ने दो अन्य प्लान भी पेश किए हैं—बेसिक और प्रीमियम।

– बेसिक प्लान: 245 रुपये प्रति माह या 2,590 रुपये सालाना।
– प्रीमियम प्लान: 650 रुपये प्रति माह या 6,800 रुपये सालाना।

प्रीमियम+ मेम्बरशिप लेने वालों को X पर सबसे बेहतरीन अनुभव मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरी तरह से विज्ञापन-मुक्त ब्राउजिंग, रिप्लाई बूस्ट, और Gröq 2 AI असिस्टेंट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इनके अलावा, सब्सक्राइबर्स को लंबे वीडियो पोस्ट करने, X प्रो और मीडिया स्टूडियो तक पहुंचने, पोस्ट्स के जरिए कमाई करने, वेरिफिकेशन चेकमार्क, ऑप्शनल आईडी वेरिफिकेशन, एन्क्रिप्टेड डायरेक्ट मैसेज, कस्टम ऐप आइकन, नेविगेशन ट्वीक्स, और हाइलाइट्स टैब जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो X पर प्रीमियम अनुभव और ज्यादा लाभ उठाना चाहते हैं।

संभावनाओं की तलाश में तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

BIPASHA BASU BIRTHDAY : फुटबॉलर रोनाल्डो को कर चुकी हैं डेट, किस के किस्से ने मचा दिया था तहलका

cradmin

मुंबई बन राजनीतिक अखाड़ा,इंडिया गठबंधन का नया दांव

बांदा की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में भारी खामियां उजागर

Nationalist Bharat Bureau

“डबल इंजन की सरकार से बिहार बदल रहा है” — गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गया और अरवल में कहा, विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है राज्य

Nationalist Bharat Bureau

मैक्सिको में एक शक्स ने की मगरमच्छ से शादी, व्हाइट ड्रेस भी पहनाई और किस भी किया।

अगले 25 वर्षो के झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं: आम आदमी पार्टी

BPSC TRE: ईओयू की जांच में बड़ा खुलासा,तीसरे से पहले दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर भी हुआ था लीक

Nationalist Bharat Bureau

कुछ अलग करें,आप सबसे अच्छे बनें

Nationalist Bharat Bureau

PM के दौरे से पहले मोरबी सिविल अस्पताल की रंग रोगन पर विपक्ष हमलावर,बताया इवेंटबाज़ी

Leave a Comment