Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

तेजप्रताप का मोदी पर तंज,दोगली सीरत से कैसे अपनी सूरत मिलाते हो।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि प्रियंका गांधी जैसे यूपी के मजदूरों की घर वापसी के लिए 1000 बसें भेज रही थीं, वैसे ही राजद लॉकडाउन के 60 दिन बाद लालू रसोई का बोर्ड लगाकर बिहार लौटे मजदूरों को भोजन कराने का नाटक कर रहा है। 

 

पटना:आरोप प्रत्यारोप और सियासत के बीच बिहार में सियासी पारा अपने चरम पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।पिछले साल बारिश के पानी से बेहाल पटना और खासकर राजेन्द्र नगर इलाके में फंसे उप मुख्यमंत्री खुद के रेस्कयू किये जाने और उस एक तस्वीर से बिहार की बदहाली की हेडलाइंस बनने वाले सुशील मोदी के द्वारा कांग्रेस और राजद पर किये गए ट्वीट पर राजद नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने शायराना अंदाज़ में कड़ा प्रहार किया है।तेजप्रताप यादव ने अपने जवाब में लिखा कि आईने से डर गए आप या अपनी हकीकत छुपाते हो, दोगली सीरत से कैसे अपनी सूरत मिलाते हो, झूठी शान में आपने निकाल दी अपनी जिन्दंगी, इतने फरेब में कैसे सुकून पाते हो..!लानत_है_सरकारों।

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि प्रियंका गांधी जैसे यूपी के मजदूरों की घर वापसी के लिए 1000 बसें भेज रही थीं, वैसे ही राजद लॉकडाउन के 60 दिन बाद लालू रसोई का बोर्ड लगाकर बिहार लौटे मजदूरों को भोजन कराने का नाटक कर रहा है। राज्य सरकार ने विशेष ट्रेनों के जरिये 6 लाख से ज्यादा मजदूरों की सुरक्षित वापसी कराई है। बसों से उन्हें प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचाया और क्वारंटाइन केंद्रों में भोजन-जलपान की व्यवस्था की।शुक्रवार को ट्वीट कर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन लगातार मॉनिटरिंग भी कर रहा है, लेकिन जिन्हें सेवा के बहाने मेवा लूटने के मौके नहीं मिल रहे हैं, वे क्वारंटाइन केंद्रों में गड़बड़ी के मनमाने आरोप गढ़ रहे हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती

Nationalist Bharat Bureau

शराबबंदी पर बिहार सरकार की समीक्षा बैठक से पहले विपक्ष ने थमाया सवालों का पुलिंदा,मांगा जवाब

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब में कांग्रेस को भाजपा ने दिया बड़ा झटका, 4 पूर्व मंत्री ने धारण किया भगवा

मौलाना तौकीर रजा पर बरेली में एक और मुकदमा दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

लोकपाल ने 7 लग्ज़री BMW कारों के लिए जारी किया टेंडर, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

घर-घर में रुकेंगे पर्यटक, कैबिनेट से मिलेगी हरी झंडी

महंगाई की मार, थाली से दूर हो रही हरी सब्जी

Nationalist Bharat Bureau

नरेंद्र मोदी सबसे अधिक जनसंपर्क करने वाले प्रधानमंत्री: अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

यूपी के मंत्री दिनेश खटीक की अमित शाह को लिखी चिठ्ठी यहां पढ़ें

बोचहां:राजद की जीत में भूमिहार की भूमिका गढ़ने की तैयारी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment