Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा की सरकार ईडी, सीबीआई एवं इंक्मटैक्स को अपने चुनावी हथियार की तरह उपयोग कर रही है: कांग्रेस

पटना:शनिवार को बिहार कांग्रेस राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक सदाक़त आश्रम में केरल के पूर्व राज्यपाल श्री निखिल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह, श्री तारीक अनवर, डा. मदन मोहन झा , चंदन बागची, श्यामसुन्दर सिंह धीरज, डा. शकील अहमद खान, विजय शंकर दूबे, डा समीर सिंह, चंदन यादव, तौकिर आलम, अशोक राम, कौकब क़ादरी, कृपानाथ पाठक, नरेंद्र सिंह, श्रीमती ज्योति, प्रमोद सिंह, कपिलदेव यादव, चंद्रिका यादव, रामायण यादव, समीर कुमार सिंह , अर्जुन मॉडल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्यरूप से पार्टी को कैसे मज़बूती प्रदान की जाय इस संदर्भ में सभी वरीय नेताओं ने अपनी अपनी बात रखी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री निखिल कुमार जी ने कहा कि आज कांग्रेस को ज़िले से लेकर राज्य तक मज़बूत करनें की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संगठन मज़बूत होगा तभी कांग्रेस अपने पाँव पर खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि हमें 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस की भूमिका भी तय करनी होगी। प्रदेश अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार कांग्रेस के राजनीतिक मामलों की समिति एक मज़बूत, दक्ष एवं अनुभवी टीम है। हमें इनकी दक्षता एवं अनुभव का लाभ मिलेगा। इनके दिये गये सुझाव एवं सलाह पार्टी को मज़बूती ही प्रदान करेगी। हमारा इनसे अनुरोध है कि पार्टी हित में समय समय पर प्रदेश कांग्रेस को सुझाव देते रहें और मेरा प्रयास रहेगा कि इनके सुझावों पर ईमानदारी से अम्ल करें। डा. अखिलेश ने कहा कि बिहार में कांग्रेस के लिये असीम संभावनायें हैं। ज़रूरत है इन संभावनाओं पर काम करनें की ।आगामी लोकसभा चुनाव हमारे लिये एक बड़ी चुनौती है और हमें इस चुनौती के लिये तैयार होना होगा। भाजपा की सरकार ईडी, सीबीआई एवं इंक्मटैक्स को अपने चुनावी हथियार की तरह उपयोग कर रही है। इनके माध्यम से विपक्ष को कुचलने का प्रयास हो रहा है। लेकिन जनता सब देख रही है। भाजपा सरकार के इस अपराध को क्षमा नही मिलनेवाला है। चाहे कितना भी दमन करवे हम भाजपा के ख़िलाफ़ लड़ते रहे थे, लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे।हमारी प्राथमिकता है कि ज़िलों को पुनर्गठित किया जाय, जो शीघ्र ही होगा एवं उसके बाद प्रदेश कमिटी का गठन होगा।
केरल के राष्ट्रीय प्रभारी श्री तारीक अनवर ने कहा कि एकता में शक्ति है, हमें एक होकर भाजपा के कुचक्रों का सामना करना पड़ेगा।
इस अवसर पर डा मदन मोहन झा ने कहा कि आज पार्टी एक मजबूर हाथों में है और पार्टी को अपने नये अध्यक्ष से बहुत उम्मीद है। इनके अलावे डा. शकील अहमद खान, विजय शंकर दूबे, कृपानाथ पाठक, नरेंद्र कुमार , चंद्रिका यादव, रामायण यादव, श्यामसुन्दर सिंह धीरज, अशोक राम, कपिलदेव यादव, तौकिर आलम आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, AQI 335 रिकॉर्ड

गुरमीत राम रहिम की रिहाई से नाराज़ हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका

हिन्दी भाषा में रोजगार की अपार संभावना:डा. आशा कुमारी

Nationalist Bharat Bureau

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी–जॉर्डन रिश्तों की गर्मजोशी, क्राउन प्रिंस बने ड्राइवर

Nationalist Bharat Bureau

BIS Recruitment 2022: भारतीय मानक ब्यूरो में 337 पदों पर भर्तियां,उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Nationalist Bharat Bureau

पटना से देशभर तक बसों का जाल, बिहार सरकार का बड़ा कनेक्टिविटी प्लान

Nationalist Bharat Bureau

शिवनंदन नगर हटाने पर भाकपा का उग्र प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

वेब पत्रकारों के लिए आवास,एक्रेडिटेशन,सुरक्षा,समूह बीमा,आक्समिकता म़े सहयोग के लिए डब्लूजेएआई चलाएगा चरणबद्ध कार्यक्रम

Leave a Comment