Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पटना: बालू घाट पर वर्चस्व की जंग में फायरिंग, 3 लोगों की मौत की चर्चा

बिहटा/मनेर:पटना जिले के जेठुली गांव में भड़की हिंसा की आग अभी ठीक से बुझी भी नहीं थी कि अब बिहटा थानांतर्गत अमनाबाद और पथलौटिया दियारा इलाके में बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर फायरिंग की बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि वारदात में गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मनेर का युवक बताया जा रहा है, जबकि दो भोजपुर के हैं। हालांकि, पटना और भोजपुर दोनों जिलों की पुलिस घटना से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।

पटना एसएसपी डा. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि फायरिंग में किसी की मौत या घायल होने से संबंधित कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। घटना दो-तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। अब तक किसी मृतक या घायल के स्वजन ने पटना के किसी थाने में लिखित शिकायत भी नहीं की है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग में मनेर के जिस युवक की मौत की बात कही जा रही है, उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मनेर के ही गौरया स्थान नीलकंठ टोला निवासी उमेश कुमार के पुत्र रितेश की भी गोली लगने से मौत हुई थी। उमेश का कहना है कि गुरुवार को उनका बेटा घर से निकला था। शुक्रवार की दोपहर उसे गोली लगने की सूचना मिली और बताया गया कि वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है। थोड़ी देर बाद उसकी मौत की खबर मिली। उमेश ने बताया कि उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की और शव का दाह-संस्कार कर दिया। गोली किस परिस्थिति में और कहां लगी? इस बारे में उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

बर्थडे में जाने की बात कह घर से निकला था रितेश
उमेश कुमार बताते हैं कि गुरुवार की रात रितेश बर्थडे पार्टी में जाने के बाद कह कर निकला था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो रात 12 बजे उसे फोन किया गया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर 12 बजे में उससे आखिरी बार बात हुई थी। पूछने पर उसने घरवालों से कहा कि आते हैं, एक दोस्त के यहां ठहरे हैं। हालांकि, कुछ देर बाद अनहोनी की सूचना मिल गई।

आंध्र प्रदेश बस हादसे में 9 की मौत, राष्ट्रपति–PM–CM का शोक

Nationalist Bharat Bureau

कभी भी गिर सकती है बिहार सरकार:संजीव झा

अब तक 33 हजार शिक्षकों ने स्थानातंरण के लिए किया आवेदन,2,919 शिक्षक दंपती भी शामिल

Nationalist Bharat Bureau

जी20 के बाद भारत के नेतृत्व महत्व से संयुक्त राष्ट्र में मिल सकती है स्थाई सीट: गार्सेटी

पूरे भारत में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती, अहिंसा और सत्य का संदेश गूंजा

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव का अल्टीमेटम

हिन्दी भाषा में रोजगार की अपार संभावना:डा. आशा कुमारी

Nationalist Bharat Bureau

कचरा शुल्क के विरोध में एक जुट हुई पटना की जनता, सड़क पर किया प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

पारस एचएमआरआई के डॉक्टरों ने ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे 6 साल के बच्चे की बचाई जान

इंदौर दूषित पानी त्रासदी: 13 लोगों की मौत, मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment