Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया पर साधा निशाना

पटना: बिहार की सियासत में परिवारवाद के आरोपों से घिरे राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया पर कड़ा प्रहार किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कुशवाहा ने लिखा, “मीडिया के बन्धुओं, आज कल आप लोग कुछ ज्यादा ही मेहरबानी दिखा रहें हैं मुझ पर…! मेरी नहीं तो कम से कम अपनी प्रतिष्ठा का कुछ तो ख्याल रखिए जनाब! आपको पता है न कि तथ्यहीन, बेबुनियाद और बनावटी खबरों से किसी का कुछ बिगड़ता नहीं है। क्योंकि वैसी खबरों की उम्र महज दस-पांच दिनों की ही होती है।”

 

यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब मीडिया में खबरें चल रही हैं कि कुशवाहा अपने बेटे दीपक प्रकाश कुशवाहा (जो बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं) के बाद अब अपनी बहू साक्षी मिश्रा को भी राजनीतिक पद दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, साक्षी को बिहार राज्य नागरिक परिषद का उपाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भाजपा को भेजा गया है। कुशवाहा ने इन खबरों को पूरी तरह फालतू और प्लांटेड बताकर खारिज किया है।

 

आरएलएम में इस समय आंतरिक कलह भी जोरों पर है। पार्टी के विधायकों और नेताओं में बेटे को मंत्री बनाने को लेकर नाराजगी है, जिससे कई इस्तीफे हो चुके हैं और टूट की अटकलें लग रही हैं। ऐसे में कुशवाहा का यह पोस्ट मीडिया की इन रिपोर्ट्स पर सीधी प्रतिक्रिया माना जा रहा है।

 

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कुशवाहा का यह तंज मीडिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है, लेकिन पार्टी के अंदरूनी संकट को भी उजागर करता है। आने वाले दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि ये खबरें कितने दिन टिकती हैं और आरएलएम की एकजुटता पर क्या असर पड़ता है।

मान्यता प्राप्त मदरसों के शिक्षकों की भूख हड़ताल जारी, नियमितीकरण और वेतन भुगतान की मांग

Nationalist Bharat Bureau

जदयू प्रमंडल प्रभारियों का मनोनयन,इरशाद अली आजाद बनाए गए तिरहुत एक के प्रभारी

Nationalist Bharat Bureau

में संविधान और न्यायपालिका के अधिकार को छिन्न-भिन्न किया जा रहा है:उदय नारायण चौधरी

राजद से MLC उम्मीदवारों का ऐलान, भाकपा माले प्रत्याशी भी शामिल

शिवनंदन नगर हटाने पर भाकपा का उग्र प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

विनेश फोगाट का कुश्ती से सन्यास,प्रशंसक मायूस, मां के नाम मार्मिक संदेश

बिहार में अब डेढ़ करोड़ सदस्य बनाएगी भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

Udaipur Murder:उदयपुर नृशंस हत्या की जांच NIA के हवाले

कौन हैं चंपई सोरेन जो बनने जा रहे हैं झारखण्ड के अगले मुख्यमंत्री

सीएम नीतीश का इशारों इशारों में विजय सिन्हा को जवाब

Leave a Comment