Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Femina Miss India 2022: सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया व‌र्ल्ड 2022 का खिताब

मुंबई। कहते है के किस्मत आदमी को कहां से कहां ले जाती है ऐसा ही कुछ कर्नाटक की सिनी शेट्टी के साथ भी हुआ और सिनी को फेमिना मिस इंडिया व‌र्ल्ड 2022 चुन लिया गया है। रविवार रात जियो व‌र्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ग्रांड फिनाले में 21 साल की सिनी शेट्टी को फेमिना मिस इंडिया व‌र्ल्ड का ताज पहनाया गया। राजस्थान की रुबल शेखावत को फ‌र्स्ट रनर अप चुना गया। उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया। मिस इंडिया का चयन करने के लिए अभिनेत्री नेहा धूपिया, मलाइका अरोड़ा, अभिनेता डीनो मोरिया, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और पूर्व क्रिकेटर मिताली राज को जूरी का सदस्य बनाया गया था।
इस साल की सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन हाइब्रिड फार्मेट में किया गया। इसके तहत देश के कोने-कोने से प्रतिभागियों को चुनने के लिए आनलाइन आडिशन किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों के चयन के लिए विस्तृत अभियान चलाया गया। इसके बाद साक्षात्कार का दौर चला और राज्य विजेताओं को आखिरी राउंड के लिए मुंबई बुलाया गया। आखिरी राउंड से पहले प्रतिभागियों को मुंबई में सघन प्रशिक्षण दिया गया। ग्रांड फिनाले से पहले उन्हें मनोरंजन उद्योग की प्रसिद्ध हस्तियों ने परामर्श दिया। पूर्व फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स नेहा धूपिया ने कहा कि इस प्रतियोगिता से उनकी अनमोल यादें जुड़ी हैं।

 

कौन है सिनी शेट्टी
21 साल की सिनी सेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ है. वे मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं. सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बेचलर्स डिग्री ली है. सिनी अभी भी स्टडी कर रही हैं. वे चार्टेड फाइनेंसियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं. पढ़ाई में होशियार सिनी शेट्टी को डांस का काफी शौक है. वे 4 साल की उम्र से डांस कर रही हैं. 14 साल की उम्र तक सिनी ने Arangetram और भरतनाट्यम सीख लिया था. सिनी शेट्टी की इंस्टा प्रोफाइल पर आप उनके डांस वीडियोज देख सकते हैं. उनके डांसिंग रील्स वायरल होते हैं. सिनी का क्लासिकल डांस किसी का भी दिल जीत सकता है.

औरंगाबाद रेल हादसा:प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक,लोगों ने उठाये सवाल

Nationalist Bharat Bureau

Spice Jet के इंजन में उड़ान भरते वक्त लगी आग, पटना में इमरजेंसी लैंडिंग

गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने बिहार के दौरे पर आ सकते हैं

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव बने नेता प्रतिपक्ष, राजद-कांग्रेस ने लगाई मुहर

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली आसपास में भीषण गर्मी,गुरुग्राम में 45 डिग्री पहुंचा पारा

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए तैयार हैं

अगर आप सुबह उठते ही कॉफी पीना चाहते हैं तो सावधान हो जाएं, यह सेहत से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है

Nationalist Bharat Bureau

बुरहानपुर में प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव से तनाव, चार गिरफ्तार

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, सिसोदिया को भी गिरफ्तार करने की तैयारी

सरस मेला के माध्यम से सदियों पुरानी लोक कलायें पुनर्जीवित हो उठी हैं

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment