Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

संजय राउत का फडणवीस पर निशाना, कहा- जहां ठाकरे हैं, वहीं शिवसेना है

शिवसेना के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शिवसेना से अलग होने वाले विधायकों के गुट के साथ मिलकर महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार का गठन किया है और शिवसेना वहीं है, जहां ठाकरे हैं। राउत ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भाजपा 2019 में अपनी बात पर कायम रहती, जो उसके पास ढाई साल तक मुख्यमंत्री का पद बना रह सकता था और शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ मिलकर महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार बनाने का प्रयोग नहीं होता।

 

राउत ने सवाल किया कि फडणवीस के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद भाजपा को क्या मिला। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में अपने दल का विस्तार करने की कोशिश करेंगे। शिवसेना से अलग हुए एक समूह ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार का गठन किया है।” राउत से सवाल किया गया था कि क्या शिंदे के नेतृत्व वाली नई सरकार शिवसेना-भाजपा की सरकार है। इसके जवाब में राउत ने यह बयान दिया।

 

उन्होंने जोर दिया कि शिवसेना को विभाजित करने के शिंदे के कदम से पार्टी कमजोर नहीं होगी। राउत ने कहा, ‘‘शिवसेना वहीं है, जहां ठाकरे हैं।” शिंदे ने बयान दिया कि भाजपा के पास बागी समूह से अधिक विधायक होने के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर फडवणीस ने बड़ा दिल दिखाया। इस बयान पर राउत ने कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री की बड़े दिल की परिभाषा संभवत: अलग है। राउत ने नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिवसेना से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले शिंदे और फडणवीस को कृषि, बेरोजगारी संबंधी समस्याओं को मिलकर सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा करते समय, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रशासन और पुलिस तंत्र बिना किसी पूर्वाग्रह के कार्य करें।

भागवत बोले—कुछ भारतीय अपनी ही भाषाएं नहीं जानते

Nationalist Bharat Bureau

पप्पू यादव को इनकम टैक्स नोटिस: बाढ़ पीड़ितों की मदद पर उठे सवाल, समर्थकों ने बताया “मानवता पर प्रहार”

बिहारशरीफ नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में खुलेंगे 8000 कौशल विकास केंद्र, 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण के साथ इंटर्नशिप

राज्य में प्रस्वीकृत 2459 मदरसों को सशर्त मिलेगा अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी, पाक नौसेना सीमित रहने को मजबूर: नौसेना प्रमुख

करोना वायरस से डरने की ज़रूरत नहीं,अफवाहों से बचें:मोदी

Agnipath scheme protest: अग्निपथ स्कीम पर बिहार से गुरुग्राम तक बवाल,आग के हवाले बिहार,छात्रों का उग्र प्रदर्शन, रेल और सड़क मार्ग अवरुद्ध

राहुल गांधी ED ऑफिस पहुंचे, आज है पूछताछ का तीसरा दिन

Leave a Comment