Nationalist Bharat
Other

मुजफ्फरपुर: खेत में ले जाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर पहचान भी उजागर की

पटना:बिहार के मुजफ्फरपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने नाबालिग से दरिंदगी करने के बाद उसका वीडियो वायरल कर दिया। ऐसे में परिजनों ने युवक को नामजद करते हुए फकुली ओपी थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है। इस मामले में पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी पीड़िता के गांव का ही बताया गया है. फिलहाल वह फरार है।

जानकारी के मुताबिक, रेप किसी खेत में किया गया। वायरल क्लिप में पीड़िता ने इसका विरोध किया, इसके बाद भी उसके साथ दरिंदगी की गई. हैरानी की बात यह है कि वायरल वीडियो के आखिर में पीड़िता का चेहरा भी आरोपी दिखा रहा है। यह मामला सामने आने के बाद गांव में तनाव है।

मुजफ्फरपुर पश्चिमी के डीएसपी अभिषेक आनंद ने कहा कि फकुली ओपी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दरिंदगी कर वीडियो वायरल किया गया है। इस मामले को संज्ञान में आते ही केस दर्ज कर लिया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

साउथ जोन ने जीता महिला क्रिकेट चैंपियनशिप-2020

Nationalist Bharat Bureau

गाज़ियाबाद : 12 साल का बच्चा दंपत्ति हत्याकांड में मास्टरमाइंड और कातिल

Nationalist Bharat Bureau

शाहरुख और सलमान जहां खड़े हो जाते हैं वहीं हज़ारों चाहने वालों का जमघट लग जाता है

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली से श्रमिकों को लेकर बिहार रवाना हुई स्पेशल ट्रैन

Nationalist Bharat Bureau

कोविड काल में जान गँवाने वाले लोगों को कैंडल जलाकर दी गई श्रधांजलि

आजमगढ़ उपचुनाव में सपा की होगी ऐतिहासिक जीत: धर्मेंद्र यादव

बीज न मिलने से किसान परेशान,आप की जिला प्रशासन से हड़ताल खत्म कराने की मांग

राहुल गांधी के नेतृत्व से क्षेत्रीय नेता खुश नहीं: JDU

सुप्रीम कोर्ट ने नीट PG की 1456 सीटों पर दाखिले नहीं होने पर नाराजगी जताई

Air India: आसमान में आफ़त, ज़मीं पर राहत — तकनीकी खराबी के बाद विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, 172 यात्री सुरक्षित

Leave a Comment