Nationalist Bharat
Entertainmentब्रेकिंग न्यूज़

मनोज बाजपेयी-नेहा की खूबसूरत बेटी Ava को देख फैन्स को लगा झटका, बोले- इसे कहते हैं स्टार किड !

मनोज बाजपेयी की बेटी एवा काफी बड़ी हो गई हैं. एवा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

मनोज बाजपेयी वैसे तो पैपराजी के कैमरे में कम ही स्पॉट होते हैं, लेकिन जब होते हैं तो सारी लाइमलाइट वही ले जाते हैं. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी बीते दिनों अपनी फैमिली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. इस दौरान एक्टर अपनी पत्नी नेहा और बेटी के साथ दिखे. मनोज बाजपेयी की खूबसूरत वाइफ नेहा को तो सभी जानते हैं, जो करीब, फिजा, होगी प्यार की जीत, राहुल और कोई मेरे दिल में है जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं, पर क्या कभी आपने मनोज बाजपेयी और नेहा की बेटी को देखा है? अगर नहीं तो आज की इस पोस्ट में हम आपको कपल की प्यारी सी बेटी भी दिखाएंगे.
बता दें, मनोज बाजपेयी और नेहा की बेटी का नाम एवा नायला है. एयरपोर्ट में मम्मी-पापा के साथ क्यूट एवा भी नजर आईं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि मनोज बाजपेयी अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार से उतरते हैं. फिर एक्टर अपनी फैमिली के साथ पैपराजी को पोज भी देते हैं. इस दौरान नेहा जहां डेनिम जींस और जैकेट में बहुत कूल लग रही थीं, वहीं एक्टर भी लाइट ब्लू जींस, व्हाइट टी-शर्ट और जैकेट में हैंडसम नजर आ रहे थे.
बात करें मनोज बाजपेयी की बेटी एवा नायला की तो वे भी चेक्ड प्लाजो पैंट और लूज टी-शर्ट में बहुत प्यारी दिख रही थीं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, “इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा हार्ड वर्किंग और हंबल एक्टर”. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, “मनोज सर की बेटी कितनी प्यारी है”.एक और लिखते हैं, “एक्टर जिसके जीरो हेटर्स हैं”.

दरभंगा एम्स पर गरमाई राजनीति,सांसद ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

UP Panchayat Election 2026: 644 क्षेत्र पंचायत और 15 जिला पंचायत वार्ड खत्म, 42 जिले प्रभावित

अनिल कपूर का आने वाला साल नाइट मैनेजर, एनिमल और फाइटर के साथ व्यस्त रहने वाला है

cradmin

जीतन राम मांझी ने CM नीतीश पर साधा निशाना

Nationalist Bharat Bureau

कभी भी गिर सकती है बिहार सरकार:संजीव झा

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

हनी सिंह ने किया म्यूजिक से ब्रेक लेने की वजह का खुलासा, बीमारी पर की खुलकर बात

cradmin

BRAC इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों का जीविका द्वारा संचालित गरीबी निवारण के कार्यों का अवलोकन

लालू यादव का तंज: “6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह” — चुनाव तारीखों पर RJD प्रमुख का हमला

AI समिट में बाधा पहुंचाने पर हो राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई_सम्राट चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment