Nationalist Bharat
Entertainment

हनी सिंह ने किया म्यूजिक से ब्रेक लेने की वजह का खुलासा, बीमारी पर की खुलकर बात

रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का नया वीडियो ‘हनी 3.0’ रिलीज हो गया है। हनी ने 2016 के बाद वापसी की है। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपनी बीमारी के बारे में बात की। हनी ने कहा कि बीमारी के कारण उनकी नींद उड़ गई थी और वह शराबी बन गए थे।

हनी ने म्यूजिक से ब्रेक लेने की वजह का किया खुलासा
ब्रूट इंडिया से बातचीत में हनी ने कहा कि उन्हें कभी एंग्जायटी और डिप्रेशन का अनुभव नहीं हुआ था। यही वजह है कि उनकी बीमारी का पता चलने में करीब 2 साल लग गए। इलाज के लिए उपयुक्त डॉक्टर खोजने में तीन साल लग गए। संगीत से लंबा ब्रेक लेने की वजह थी उनकी बीमारी।

मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर नाम की बीमारी थी
मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हुए हनी ने कहा, ‘भाई मेंटल हेल्थ एक ऐसी बीमारी है जिसके कई वेरिएशन और कई रंग होते हैं। बाइपोलर डिसऑर्डर के साइकोटिक लक्षण कहते हैं। यह बहुत ही खतरनाक बात है। ऐसा किसी के साथ न हो, मेरे शत्रुओं के साथ भी न हो। मैं दिन-रात मौत की दुआ करता था।’

मॉडल-अभिनेत्री टीना थडानी को डेट कर रहे
2022 में दिल्ली में हुए एक इवेंट में हनी सिंह ने मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर इंट्रोड्यूस कराया था। 2022 में टीना ने हनी सिंह के पेरिस ट्रिप म्यूजिक वीडियो में काम किया था। हनी सिंह ने बताया कि वह और टीना मार्च, 2022 में मिले थे।

2022 में हुआ था तलाक
हनी सिंह और शालिनी तलवार का 2022 में तलाक हो गया था। दोनों के बीच एक करोड़ रुपए मेंटेनेंस को लेकर समझौता हुआ था. शालिनी ने हनी सिंह से भरण-पोषण के लिए 10 करोड़ रुपए मांगे थे।

मौत से 73 दिन पहले तुनिषा ने की थी शिजान की मां से बात, व्हाट्सएप चैट वायरल

cradmin

विधानसभा चुनाव से पहलेअरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ी मुसीबतें

Nationalist Bharat Bureau

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

जानबूझकर शिक्षकों को प्रताडि़त किया जा रहा है:राजद

Nationalist Bharat Bureau

उत्तर प्रदेश: छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध, निजीकरण के खिलाफ बढ़ा विरोध

मुस्लिम बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात

कंगना रानौट ने फिल्म के लिए अपनी सारी प्रॉपर्टी रखी गिरवी, कहा- ये मेरे लिए एक नया जन्म है..

cradmin

22 हजार का भी टैक्स नहीं भर पाईं ऐश्वर्या राय बच्चन, मिला नोटिस

cradmin

नेशनल ज्योग्राफिक पर ‘इट्स हैपन ओनली इन इंडिया’ के नए सीजन की शुरुआत बहुत ही जल्द होने वाली है

cradmin