Nationalist Bharat
राजनीति

भाजपा और आरएसएस कर रही है मुसलमानो पर जुल्म : डॉक्टर बर्क

समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने पद्मावत ट्रेन में एक मुस्लिम को भीड़ द्वारा पीटे जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है की ऐसी घटनाएं मुसलमानों को चैलेंज कर रही हैं। दीपा सराय स्तिथ अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रेन में एक मुस्लिम को पीटा गया। उसकी दाढ़ी को खींचा और इसका वीडियो भी सामने आया है। डॉक्टर बर्क ने इसे मुसलमानो पर जुल्म बताया है। आगे वो कहते हैं की यह भाजपा और आरएसएस का जुल्म है। मुसलमानों के साथ जुल्म किया जा रहा है। कहा कि मानवाधिकार को लेकर भी एक रिपोर्ट आई है। जिसमें इसका उल्लेख किया गया है कि मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है। इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार और आरएसएस है। भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस को जहां डॉक्टर बर्क आड़े हाथ ले रहे थे वहीँ बहुजन समाज पार्टी पर उनका रवैया नरम था। मायावती के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा की मायावती ने ओबीसी के लिए काफी कुछ किया है। आगे कहा कि मुसलमान के नाते वह भी मायावती को सपोर्ट करते हैं। वही समाजवादी पार्टी को लेकर पूछे गए सवालों पर वो बचते नजर आए।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सक्रिय हुए लालू यादव

Nationalist Bharat Bureau

मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का नमन

Nationalist Bharat Bureau

कच्छ में रविवार को जमेगी सियासी जंग ,ओवैसी और करणी सेना की महासभा एक साथ

मेरी सिर्फ भूमिका बदल रही है, सारी चीजें वही रहेंगी

Nationalist Bharat Bureau

बुद्ध के अनुयायियों को सत्ता क्यों सुहाने लगी?

यूवा राजद ने बनाई विधानसभा घेराव की रणनीति

अपनी ही सरकार की निति से नाराज बीजेपी प्रवक्ता! उठा दिया गंभीर सवाल

Nationalist Bharat Bureau

नीतू आंबेडकर बनीं बिहार रविदास विकास संघ की प्रदेश अध्यक्ष

नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले नीतीश,राजेंद्र आर्लेकर को विदाई

Nationalist Bharat Bureau

राजद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि तथा बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया गया