Nationalist Bharat
राजनीति

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग:नियाज़ अहमद

पूर्णियां:आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता नियाज़ अहमद ने आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग है। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से इस देश में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है। पहले पत्रकारों के घरों पर छापेमारी की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को हिरासत में लिया गया। ईडी की छापेमारी में संजय सिंह के घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। फिर भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

नियाज़ अहमद ने कहा कि यह एक अघोषित आपातकाल है, आप शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रही है। लेकिन पुलिस हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीट रही है। आपातकाल में भी यही हुआ था और आज अघोषित आपातकाल में भी वही हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस जांच में ईडी और सीबीआई ने पिछले 15 महीनों से 500 से ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया है। इन अधिकारियों ने हजारों जगहों पर छापेमारी की है। लेकिन उन्हें किसी भी भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिला। ये गिरफ्तारी संजय सिंह की आवाज दबाने के लिए की गई है।

 

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हाल ही में जब सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसियों को प्रतिशोध की भावना से काम न करने को लेकर चेताया था तब यह उम्मीद जगी थी कि अब शायद निष्पक्षता से काम होगा. मगर केंद्र सरकार ने सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं. सत्ता लोकलाज से चलती है, जनता सबकुछ देख रही है. पूरा देश समझ रहा है कि सरकार किस प्रकार इंडिया गठबंधन के नेताओं को टारगेट कर रही है. लोकसभा चुनाव में यही जनता सरकार को आइना दिखा देगी।

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024’ से सम्मानित

जो अपने खून के नहीं हुए, वो दूसरों के क्या सगे होंगे,भाई का टिकट काटने पर लालू परिवार पर बरसी शरद यादव की बेटी

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

राजनीतिक दल किसी व्यक्ति या दल के विरोध को देश के विरोध में न बदलें: मोदी

Nationalist Bharat Bureau

स्वयं सहायता समूह की हजारों महिलाओं का विधानसभा मार्च,माले विधायक भी हुए शामिल

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस को राहत, बोले नेता– राजनीतिक प्रतिशोध की कहानी

Nationalist Bharat Bureau

अरावली पहाड़ियों के लिए मोदी सरकार का ‘डेथ वारंट—सोनिया गांधी

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

सूखे नशे में बढ़ोतरी पर सरकार का कबूलनामा, ड्रग्स के खिलाफ चलेगा अभियान

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी का हमला—कहा, चुनाव आयोग पर कब्जा कर वोट चोरी हो रही है

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment