Nationalist Bharat
राजनीति

फडणवीस खुद को ‘समंदर’ बताते थे गुजरात वालों ने ‘तालाब’ बनने को मजबूर कर दिया,सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए देवेंद्र

नई दिल्ली:लंबी खींचतान के बाद और शिवसेना के बागी विधायकों के गुजरात होते हुए आसाम जाकर सियासत करने के बाद आखिरकार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इस्तीफा देना पड़ा और गुरुवार 30 जून को शिवसेना बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कमान सौंप दी गई। क्या लगाए जा रहे थे कि राज्य में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राज्य की कमान सौंपी जाएगी लेकिन ऐन वक्त पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व जैसे प्रधानमंत्री मोदी गृह मंत्री अमित शाह और और जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इत्यादि के निर्णय के आलोक में देवेंद्र फडणवीस को एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र की भा ज पा और शिवसेना बागी गुट की सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद दिया गया है। पदों का का बंटवारा आपसी तालमेल और बातचीत के द्वारा किया जाता है जाहिर है इस मामले में भी बातचीत के द्वारा इसका निर्णय लिया गया की महाराष्ट्र की नई सरकार का मुखिया शिवसेना बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे को बनाया जाए इसीलिए इसमें कोई चौंकाने वाली बात नहीं होनी चाहिए लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात जो निकलकर सामने आई मुझे ठीक है 5 सालों तक महाराष्ट्र की सरकार चलाने वाले उसके मुखिया देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री ने बना कर उप मुख्यमंत्री बना दिया गया। इस ख़बर के आते ही सोशल मीडिया में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मजाक का पात्र बन गए।

क्या कहा था देवेंद्र फडणवीस ने
यह मजाक दरअसल उनके ढाई साल पहले दिए दिए गए बयान और ट्वीट को लेकर किया जाने लगा।दिसंबर 2019 में जब महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र चल रहा था तो महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने दिल का दर्द शायराना अंदाज में बयां करते हुए कहा ‘मेरा पानी उतरते देख, मेरे किनारे पर घर मत बना लेना. मैं समन्दर हूं, लौट कर जरूर आऊंगा.’

 

 

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
अब उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल होगया।अब उस ट्वीट पर लोग मज़े ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि फडणवीस खुद को ‘समंदर’ बताते थे ,गुजरात वालों ने ‘तालाब’ बनने को मजबूर कर दिया।एक यूजर ने लिखा कि महाराष्ट्र में “देवेंद्र फडणनवीस” 12वीं के बाद इंटर कर रहे हैं..! बधाई हो ।
एक यूजर ने लिखा कि शिव सैनिकों से डर का फायदा शिंदे को मिला। बेचारे फड़नवीस दयापात्र।एक यूजर ने लिखा कि आप ने साबित किया अग्निवीर योजना सही है सही बात है फडणवीस जीआदर्श की राजनीति को आगे बढ़ाएं हैं।एक यूजर ने लिखा कि पांच शाल मुख्यमंत्री रहने वाला व्यक्ति ढाई शाल के लिये उपमुख्यमंत्री बना है। मतलब बि ए करके मैट्रिक कर रहा है।एक यूजर ने लिखा कि जब उप लेकर ही चुप होना था तो ढाई शाल पहले ही ले लेते इतना दिन रुकने की क्या जरुरत थी।चपरासी कलेक्टर बन सकता है कोई आश्चर्य की बात नहीं, लेकिन एक कलेक्टर आज चपरासी बन गया आज पहली बार देख रहा हूँ!

 

 

सपोर्ट में आये यूजर
हालांकि एक ने देवेंद्र फडणवीस का सपोर्ट करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का पद संभालने पर देवेन्द्र फडनवीस जी को हार्दिक शुभकामनाएं. सबसे बड़ी पार्टी के नेता की हैसियत से आपने जिस तरह अपने बड़े दिल का परिचय दिया है, उसे महाराष्ट्र के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा.

दिल्ली में जमकर बरसे राहुल गांधी, पर भाषण सुनकर भाजपा ने क्यों कहा ‘थैंक यू कांग्रेस’

Nationalist Bharat Bureau

में संविधान और न्यायपालिका के अधिकार को छिन्न-भिन्न किया जा रहा है:उदय नारायण चौधरी

आज मालेरकोटला मे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष साकिब अली राजा की तरफ किया प्रैस कॉन्फ्रेंस

cradmin

बिहार:एनडीए पर भारी इंडिया गठबंधन,बीजेपी पर भारी नीतीश-लालू

बिहार की राजनीति:नीतीश कुमार के पाला बदलने की अटकलें!

महाराष्ट्र : हिन्दू विरोध की राजनीति और शिंदे का विद्रोह

कांग्रेस महिला सेल ने संभाली जाले विधानसभा की चुनावी कमान

Nationalist Bharat Bureau

जनसुराज कोई पार्टी नहीं बल्कि राजीनितिक व्यापारी है: बंशीधर बृजवासी

Nationalist Bharat Bureau

आजमगढ़ में CM योगी ने एसआईआर अभियान पर दी सख्त हिदायत

Nationalist Bharat Bureau

कचरा टैक्स और प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ धरना 16 सितंबर को

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment