Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मनरेगा बचाओ अभियान का ऐलान

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गरीबों और मजदूरों के अधिकार छीनने का आरोप लगाते हुए देशव्यापी ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करने का ऐलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी 5 जनवरी से पूरे देश में आंदोलन करेगी। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक के बाद खरगे ने स्पष्ट किया कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त काम का अधिकार है, जिसे कमजोर करना लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने बिना किसी अध्ययन, मूल्यांकन और राज्यों से सलाह लिए मनरेगा को खत्म करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह तीन कृषि कानूनों को जनता के दबाव में वापस लेना पड़ा था, उसी तरह मनरेगा के मुद्दे पर भी सरकार को झुकना पड़ेगा। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को भी लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने की सुनियोजित साजिश बताया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि मनरेगा को खत्म करना गरीबों, राज्यों और देश के संघीय ढांचे पर हमला है। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत के लिए एक विकास मॉडल थी, जिसकी सराहना पूरी दुनिया में हुई। राहुल गांधी ने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार एक बार फिर बिना चर्चा और सहमति के बड़ा फैसला थोप रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एकजुट होकर सरकार के खिलाफ खड़ा होगा।

 

राजद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि तथा बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया गया

बड़े,छोटे विक्रेताओं के बीच समान प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से काम करें: मोदी

ईडी और सीबीआइ को संसद के दायरे में लाया जाएगा, वाम दलों का…

रश्मि देसाई के ब्लैक ऐंड व्हाइट फोटोशूट ने इंटरनेट पर मचा डाली धूम, फैन्स ने बताया ‘काला जादू’

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन को दो हफ्ते और जेल में रखा जाएगा

वक्फ संशोधन विधेयक को नीतीश कुमार की पार्टी का फुल समर्थन,ललन सिंह ने कहा…

Nationalist Bharat Bureau

प्रियंका गांधी ने वायनाड सीट पर तोड़ा भाई राहुल गांधी का रिकॉर्ड,4 लाख वोटों से जीतीं

Nationalist Bharat Bureau

बारामती विमान हादसा: VSR एविएशन फिर सवालों में

4 बार UPSC फेल, 7 साल तक बना फर्जी IAS, जमीन विवाद में खुला राज

जीविका, ममता, आशा को सरकारी नौकरी, हम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 9 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment