Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पूर्णिया में सड़क निर्माण पर सख्ती

बिहार सरकार के पथ निर्माण एवं उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर पूर्णिया पहुंचे। समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में उन्होंने पथ निर्माण विभाग की प्रमंडलीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें सदर विधायक विजय खेमका, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, कस्बा विधायक नितेश कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार समेत विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रमंडल में चल रही सड़क निर्माण परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी सड़कें उच्च गुणवत्ता की हों और निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में हर हाल में पूरे किए जाएं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही, देरी या गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पारदर्शिता विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा संदेश देते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। यदि किसी भी स्तर पर वित्तीय अनियमितता या निर्माण गुणवत्ता में कमी पाई गई, तो संबंधित अधिकारी और संवेदक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र में SH और NH सड़कों के चौड़ीकरण सहित कई अहम परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। साथ ही ग्रीन एक्सप्रेस-वे जैसी योजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

मालदा रैली में पीएम मोदी ने टीएमसी को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

मध्यप्रदेश: Global Investors Summit 2023: प्रधानमंत्री मोदी बोले- एमपी गजब है, अजब है और सजग भी है।

cradmin

अयोध्या बाबरी विवाद में मुस्लिम पक्ष के वकील रहे जफरयाब जिलानी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

शीशम कटान परमिट पर घूस लेते रेंजर और वन दरोगा गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

नेपाल विमान हादसे में मारे गए लोगो में यूपी गाज़ीपुर के चार लोग भी शामिल

cradmin

अवकाशप्राप्त जजों,रिटायर्ड नौकरशाहों और अवकाशप्राप्त सैन्य अधिकारियों की चीफ जस्टिस को चिट्ठी,जानिए कौन हैं वो लोग

बेऊर जेल भेजे गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीएमसीएच में होगा इलाज

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति दिल्ली शिफ्ट

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी के सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात, रेलवे ओवरब्रिज और नई ट्रेनों की मांग रखी

Nationalist Bharat Bureau

पिछले साल की कमियों से सबक लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का सच्चा रास्ता:डॉ. आयशा फातिमा

Leave a Comment