Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश के हालात पर दी जानकारी

नई दिल्ली:पड़ोसी देश बांग्लादेश में हालिया राजनीतिक गतिविधियों के बाद भारत हालात पर नजर बनाए हुए हैं। सिलसिले में जहां कल एक और भारत के एनएसए अजीत डोभाल ने बांग्लादेश की आपदात प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की थी वही आज सरकार ने इस मामले से अवगत कराने के लिए बैठक का आयोजन किया था।बांग्लादेश के हालात को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक संसद भवन परिसर में खत्म हो गई है। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को बांग्लादेश के हालात की जानकारी देते हुए यह आश्वासन भी दिया कि पड़ोसी देश पर सरकार की पैनी नजर बनी हुई है। बैठक में बांग्लादेश में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी जानकारी दी गई। बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने इस मसले पर सरकार के साथ खड़े होने का भरोसा दिया। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह जानकारी भी दी कि, बांग्लादेश में 20 हजार भारतीय थे, जिसमें से ज्यादातर छात्र थे। सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी करने के बाद उसमें से 8 हजार छात्र भारत लौट आए हैं।

 

 

सरकार बांग्लादेश की सेना के संपर्क में है

बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह भी बताया कि सरकार बांग्लादेश की सेना के संपर्क में है। वहां स्थिति लगातार बदल रही है और आगे जैसे-जैसे बदलाव होगा, सरकार इसके बारे में फिर से जानकारी देगी। शेख हसीना के बारे में बैठक में यह बताया गया कि उन्हें थोड़ा समय देना चाहिए और उन्हें स्वयं ही यह फैसला करना है कि वह कहां जाना चाहती हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने बैठक में बांग्लादेश के राजनीतिक घटनाक्रम में बाहरी हाथ के बारे में सवाल पूछा जिसके जवाब में बताया गया कि अभी इस बारे में बात करना जल्दबाजी है। इस सर्वदलीय बैठक में सरकार की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और जेपी नड्डा मौजूद रहे।

 

 

विपक्षी दलों के ये नेता रहे मौजूद

वहीं अन्य राजनीतिक दलों की बात करें तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, डीएमके से टी आर बालू, सपा से रामगोपाल यादव, टीएमसी से सुदीप बंदोपाध्याय, बीजेडी से सस्मित पात्रा सहित लोकसभा और राज्यसभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स बैठक में शामिल हुए।

चंद्रयान-3 ने चांद की नई PHOTOS भेजीं

नव निर्वाचित एमएलसी शशि यादव का अभिनंदन,सड़क से सदन तक कामकाजी महिलाओं के मुद्दे पर संघर्ष तेज करने का संकल्प

छात्रा की संदिग्ध मौत पर सियासी उबाल इंसाफ की लड़ाई में कूदे प्रशांत किशोर

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

Nationalist Bharat Bureau

दिग्विजय सिंह ने RSS की संगठन क्षमता की तारीफ, कांग्रेस की कमजोरी भी बताई

Nationalist Bharat Bureau

इमारत ए शरिया पहुंचे लालू यादव,कहा:4 जून को बनेगी इंडिया की सरकार

मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का नमन

Nationalist Bharat Bureau

Land For Jobs Scam: CBI की पूछताछ राबड़ी देवी से पूछताछ,सियासत गर्म,विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर

यशवंत सिन्हा का TMC से इस्तीफ़ा, हो सकते हैं विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार

25 दिसंबर को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment