Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

गुंडे चला रहे हैं बिहार में सरकार:तेजस्वी यादव का प्रहार

पटना: बिहार में आए दिन घटित हो रही अपराधी घटनाओं को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी प्रताप यादव ने बिहार की डबल इंजन सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए बिहार में हो रही है अपराधी घटनाओं का विवरण पेश करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत भारतीय जनता पार्टी नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को कटघरे में खड़ा किया है। राजद नेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राज्य में घट रही या अपराधी घटनाओं को पोस्ट करते हुए इस जंगल राज बताया है।

 

तेजस्वी प्रसाद यादव ने लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी,आपके पावन मुखारविंद से बिहार में दिन दुगुनी रात चौगुनी वृद्धि कर रहे रिकॉर्डतोड़ अपराध पर दो शब्द निंदा की अपेक्षा है। वैसे भी सभी न्यायप्रिय एवं विवेकशील बिहारी कहते है कि आपको चुनाव के वक्त ही जंगलराज के जंगली सपने (𝐖𝐢𝐥𝐝 𝐃𝐫𝐞𝐚𝐦𝐬) आते है। आपकी जानकारी और संज्ञान के लिए 𝟐-𝟑 दिन की आपराधिक घटनाओं की दर्दनाक अल्प सूची सांझा कर रहा हूँ। शेखपुरा में डबल इंजन सरकार में डबल पावर से लैस अपराधियों ने 𝟖 साल की बच्ची की घर में घुस गोली मारकर हत्या की।कैमूर में अपराधियों ने युवक की हत्या की।अपराधियों ने तांडव मचा सिविल कोर्ट के स्टाफ की गोली मारकर हत्या की।मधेपुरा में बेलगाम अपराधियों ने ईंट और पत्थरों से सिर और चेहरे को कूच-कूच कर एक युवक की निर्मम हत्या की!अररिया में 𝟓𝟓 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर अपराधियों ने शव फेंका! बेतिया में अपराधियों ने पत्रकार पर चाकू से जानलेवा हमला किया।सीतामढ़ी में सत्ता संरक्षित लुटेरों ने 𝐂𝐒𝐏 संचालक से सरेआम 𝟖 लाख रुपए लूटे। पुलिस मुकदर्शक। 𝐍𝐃𝐀 के स्थानीय सांसद जातीय बदला लेने में वयस्त और मस्त!नालंदा में भगवा गमछाधारी ने स्कूल में घुस स्कूल हेडमास्टर को गोली मारी।सिवान में 𝐀𝐃𝐉 वन के कर्मचारी की गोली मार हत्या।नवादा में 𝟑 महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत।

 

 

राजद नेता ने लिस्ट गिनाते हुए बताया कि समस्तीपुर में सरकारी अपराधियों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग की। 𝟐 लोग घायल।मोतिहारी जिला अंतर्गत थाने के हाजत में युवक की संदेहास्पद मौत।छेड़खानी का विरोध करने पर अपराधियों ने चलाई गोली, गोलीबारी में एक की मौत।भोजपुर में गोलियाँ चली, एक की मौत।नालंदा में सरकारी अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या की।मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा में दो अलग-अलग इलाकों से एक युवक और एक गर्भवती महिला के शव मिलने से दहशत।बेतिया के सिकटा में बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला। अपराधियों द्वारा हत्या की आशंका।वैशाली में बाजार में सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में अपराधी बेकाबू।पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या। राजधानी में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग से दहला इलाका।मोकामा में सत्ता प्रमाणित खूँखार सरकारी गुंडों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग, बढ़ते अपराध के विरोध में लोगों ने किया जाम।

 

 

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना में अपराधियों ने दो युवकों की हत्या की। शवों को फेंक अपराधी फ़रार। दानापुर में बीजेपी नेता ने अपने बेटे के अपहरण की जताई आशंका।मुजफ्फरपुर में किशोर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, फिर चटवाया थूक ।शराबी अपराधी ने लड़की के मुँह में मारी गोली, लड़की की हुई मौत।पटना के बैरिया में अपराधियों ने महिला की हत्या कर शव फेंका, गले पर कटे का निशान ।शेखपुरा में दबंगों की दबंगई; महादलित के साथ मारपीट। रोहतास में कानून की धज्जियाँ उड़ा दारोगा ने डॉक्टर पिता-पुत्र की पिटाई की।मुजफ्फरपुर में शराब माफिया ने पुलिस का इक़बाल ख़त्म होने पर पुलिस पर ही किया हमला, दारोगा का सिर फोड़ा।वैशाली में ताबड़तोड़ फायरिंग से छात्र की गोली मार कर हत्या।पटना के पंडारक में महिला से गुंडों ने रुपयों का बैग लूटा। पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में पिस्तौल के बल पर माँ-बेटी को छेड़ा और पीटा।भागलपुर में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार कर दलित युवक की हत्या की। भागलपुर में महिला प्रोफ़ेसर से 𝟓𝟎 लाख की ठगी की गयी।

 

पूर्व मंत्री नटवर सिंह का निधन

4 बार UPSC फेल, 7 साल तक बना फर्जी IAS, जमीन विवाद में खुला राज

7480 बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों में से अपील के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी 836 की सेवा वापसी क्यों नहीं, विभाग जवाब दे -ऐक्टू

Nationalist Bharat Bureau

रविशंकर प्रसाद और नितिन नवीन ले रहे हैं अपनी मृत माँ के नाम का पेंशन!

Nationalist Bharat Bureau

पटना। बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राज्य में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति दोगुनी, तीन अरब की राशि मंजूर

Land For Job Scam: लालू-तेजस्वी और तेज प्रताप को राहत, एक लाख के निजी मुचलके पर मिली जमानत

ममता बनर्जी INDIA गठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार!

BANGLADESH: ढाका में प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री के आवास में लगाई आग

फिर धमकी मिली तो तेवर में आए पप्पू यादव

लाइफकेयर संगठन की टीम फ्री में लड़ेगी वैशाली की बेटी गुलनाज़ का केस 

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment