Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

राज्य के उद्यमियों एवं व्यवसायियों के साथ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने की बैठक

PATNA:आज बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के सदस्यों के साथ धर्मेंद्र प्रधान, माननीय केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने बैठक की इस बैठक में विधान पार्षद संजय मयूख भी मौजूद थे ।चैम्बर अध्यक्ष पी0 के0 अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे लोकप्रिय एवं दूरदर्शी माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार आया है और विदेशों में हमारी साख निरन्तर बढ़ रही है । माननीय प्रधानमंत्री जी बिहार को देश के अन्य विकसित राज्य के साथ दौड़ लगाने के लिए हर प्रकार से हर संभव सहयोग कर रहे हैं । राज्य के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के लिए यहॉं के आधारभूत संरचना यथा – सड़क, पुल-पुलिया, रेल, मैट्रो सेवा, हवाई सेवा, विद्युत परियोजना के साथ-साथ कई एक परियोजनाओं का उद्घाटन किया है जो पूर्ण भी हुआ है और कुछ पर तेजी से कार्य चल रहा है ।

अग्रवाल ने कहा कि गत दिनों माननीय केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भी राज्य में चार इंडस्ट्रीयल पार्क स्थापित करने की घोषणा की है इससे राज्य में औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगा साथ ही इससे काफी संख्या में प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा । हाल ही में केन्द्र सरकार ने जीएसटी की वर्तमान दरें जो 5%,12%,18% और 28% था के टैक्स स्लैब को समाप्त कर अब केवल दो स्लैब 5% और 18% प्रतिशत किया जाना भारत सरकार का ऐतिहासिक एवं संतुलित कदम है । भारत सरकार के इस अद्वितीय निर्णय से आम नागरिकों के उपयोग में आनेवाली वस्तुएं सस्ती हो गयी है जिससे उनको राहत मिल रही है । यह निर्णय लोगों के जीवनयापन को आसान बनाएगा साथ ही आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति प्रदान करेगा ।

उक्त अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पावर प्वांट प्रजेंटेशन के माध्यम से भारत सरकार द्वारा देश के चहुमुखी विकास एवं लोगों के लिए किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों को प्रस्तुत किया साथ ही जीएसटी की दरों में कमी से क्या-क्या फायदा हुआ उसके बारे में बताया । उन्होंने चैम्बर द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास के कार्यक्रम एवं फीजियोथेरेपी को देख एवं उसकी प्रशंसा करते हुए उसे और मार्डन एवं एडवांस बनाने का सुझाव देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया ।बैठक में चैम्बर के उपाध्यक्ष एन0 के0 ठाकुर एवं विशाल टेकरीवाल, महामंत्री मुकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, प्रदीप चौरसिया, सुबोध जैन, पी0 के0 सिंह, अरूण कुमार, अभिजित बैद, पशुपति नाथ पाण्डेय, रमेश गॉंधी, पवन भगत, सुनिल सर्राफ, आशीष प्रसाद, विकास कुमार, अनिल पचीसिया, आलोक पोद्दार, अजय गुप्ता के साथ-साथ बड़ी संख्या में उद्यमी एवं व्यवसायी बैठक में सम्मिलित हुए एवं अपना-अपना सुझाव दिया ।

टीचर्स डे मनाने के लिए 5 सितंबर ही क्यों चुना गया?

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में सिटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ ,750 रुपये में होगा सिटी स्कैन

Nationalist Bharat Bureau

Agnipath scheme protest: अग्निपथ स्कीम पर बिहार से गुरुग्राम तक बवाल,आग के हवाले बिहार,छात्रों का उग्र प्रदर्शन, रेल और सड़क मार्ग अवरुद्ध

लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान — बढ़ाई गई सुरक्षा

बेऊर जेल भेजे गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीएमसीएच में होगा इलाज

Nationalist Bharat Bureau

मेस्सी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी, सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी

Nationalist Bharat Bureau

एकनाथ शिंदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई

Nationalist Bharat Bureau

जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, 9 बदमाशों ने किया टार्गेट किलिंग जैसा हमला

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव का बड़ा एक्शन – भोजपुरी गायकों को कानूनी नोटिस

Nationalist Bharat Bureau

सिंह गर्जना रैली को सफल बनाने के लिए ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद’ ने झोंकी ताक़त

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment