Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

भोजपुरी अभिनेत्री अन्नपूर्णा उर्फ अमृता मर्डर केस में बड़ा खुलासा

भोजपुरी अभिनेत्री अन्नपूर्णा उर्फ अमृता हत्या मामले में फॉरेंसिक जांच और पुलिस जांच टीम की कार्रवाई।

भोजपुरी अभिनेत्री अन्नपूर्णा उर्फ अमृता हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को मिली विसरा रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि अभिनेत्री को कोई जहरीला पदार्थ नहीं दिया गया था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है, जिससे प्रारंभिक आत्महत्या के सभी दावे खारिज हो गए। शुरुआती जांच में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया था, लेकिन रिपोर्ट सामने आने के बाद इसे हत्या का मामला मानते हुए नई दिशा में जांच शुरू कर दी गई।

एसपी सिटी शुभांक मिश्रा ने जोगसर थाने में समीक्षा बैठक कर जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। अब तक मृतका के पति, माता-पिता, रिश्तेदारों और करीबियों सहित दर्जन भर लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के री-एग्जामिनेशन में भी हत्या की पुष्टि हुई है। इससे जांच एजेंसियों को हत्या की दिशा में पुख्ता आधार मिल गया है।

पुलिस डिजिटल और फॉरेंसिक एविडेंस को भी खंगाल रही है। अमृता के मोबाइल फोन की चैट, कॉल डिटेल और डिलीटेड मैसेज की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, जिस कपड़े से शव लटका पाया गया, उसकी क्षमता, गांठ की दिशा और मजबूती का विश्लेषण फॉरेंसिक टीम कर रही है। पुलिस हर कोण से सबूत इकट्ठा कर यह जानने की कोशिश में है कि हत्या कैसे और किसने की।

जनता ने दिया फैसला, अब नवनिर्वाचित महापौर, उपमहापौर एवं पार्षदों की बारी 

Nationalist Bharat Bureau

बेऊर जेल अधीक्षक के ठिकानों पर छापेमारी

चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

मुस्लिम छात्र इरफान ने टॉप संस्कृत बोर्ड उत्तर प्रदेश का एग्जाम,मजदूर पिता ने कहा इसी स्कूल की फीस देने की की थी ”औकात”

अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स फिनाले रेस 2024 में भाग लेंगी श्रद्धा कपूर

लोकसभा में वीबी-जी-राम-जी विधेयक पास

Nationalist Bharat Bureau

18 जून को 100 बरस की हो जाएंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता

आंध्र प्रदेश बस हादसे में 9 की मौत, राष्ट्रपति–PM–CM का शोक

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Assembly By poll 2024 : बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान

भारत ‘पूरी मजबूती से’ 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है: प्रधानमंत्री

Leave a Comment