Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बेलसंड विधानसभा के चार पंचायतों में फसल क्षति, विधायक ने कृषि मंत्री से माँगा 15 दिन का अतिरिक्त समय

पटना:अत्यधिक बारिश और लंबे जल-जमाव से सीतामढ़ी जिले की बेलसंड विधानसभा के तरियानी प्रखंड की चार पंचायतों – सुरगाही, खुरपट्टी, विशम्भरपुर और तरियानी छपरा – में किसानों की धान, मक्का एवं रबी फसलों को 70 प्रतिशत से अधिक नुकसान पहुँचा है। फसल क्षतिपूर्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 समाप्त हो चुकी है, लेकिन तकनीकी खामियों और जागरूकता की कमी के कारण अधिकांश किसान समय पर आवेदन नहीं कर पाए।

 

इसी क्रम में क्षेत्र के विधायक अमित कुमार ने सोमवार को कृषि मंत्री बिहार सरकार राम कृपाल यादव से मुलाकात की और एक पत्र सौंप कर इन चारों प्रभावित पंचायतों के लिए फसल क्षतिपूर्ति आवेदन की तिथि कम से कम 15 दिन आगे बढ़ाने की माँग की है।

 

विधायक ने अपने पत्र में लिखा कि “सर्वर की धीमी गति, इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या तथा दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में योजना की जानकारी नहीं पहुँच पाने के कारण सैकड़ों किसान आवेदन से वंचित रह गए हैं। यदि तिथि विस्तार नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में पात्र किसान सरकारी सहायता से महरूम हो जाएँगे।”

 

किसान संगठनों ने भी कृषि मंत्री से अपील की है कि तरियानी प्रखंड की इन चार पंचायतों को विशेष राहत देते हुए आवेदन की तिथि शीघ्र बढ़ाई जाए।अब सभी की निगाहें बिहार सरकार और कृषि विभाग के अगले निर्णय पर टिकी हैं। किसानों को उम्मीद है कि उनकी पुकार सुनी जाएगी और कोई भी पात्र किसान सहायता राशि से वंचित नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले बिहार मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज़,कई मुद्दों से अवगत कराया

बैंक धोखाधड़ी: उच्चतम न्यायालय ने ईडी मामले में एमटेक ग्रुप के पूर्व चेयरपर्सन को दी जमानत

Nationalist Bharat Bureau

राजद ने भ्रामक खबरों से बचने की अपील की

अनुबंध पर कार्यरत एएनएम की स्थाई नियुक्ति की मांग,हड़ताल जारी

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Vidhansabha:नीतीश सरकार के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा,कार्यवाही स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

तेजप्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, पेट दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया इलाज

Nationalist Bharat Bureau

बिहारशरीफ नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

Supreme Court: संविधान से धर्मनिरपेक्ष-समाजवाद शब्द हटाने की मांग वाली याचिकाएं खारिज

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री ने 1,239 नये पुलिस अवर निरीक्षकों को दिया नियुक्ति प्रमाण-पत्र

किशनगंज के सांसद डॉ० मो० जावेद आज़ाद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक

Leave a Comment