Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

महाराष्ट्र ने सौर कृषि पंपों में बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक ने किया दर्ज

Devendra Fadnavis receiving Guinness World Record certificate for solar pump installation.

महाराष्ट्र ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ा इतिहास रचते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। ‘मागेल त्याला सौर कृषि पंप योजना’ के तहत राज्य में 45,911 सौर कृषि पंप स्थापित किए गए, जिसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार (05 दिसंबर 2025) को आधिकारिक प्रमाणपत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री अतुल सावे, राज्यमंत्री मेघना बोर्डीकर सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

राज्य ने स्वच्छ और किसान-केंद्रित सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करते हुए देश में सबसे तेज़ी से सौर कृषि पंप लगाने का रिकॉर्ड भी कायम किया है। अब तक महाराष्ट्र में 7.33 लाख से अधिक सोलर पंप स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 10.45 लाख पंपों का लक्ष्य निर्धारित है। देश के कुल सौर पंपों में से लगभग 50% महाराष्ट्र में लगाए गए हैं, जो नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

‘मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना’ के माध्यम से महाराष्ट्र भारत का एकमात्र राज्य है, जो कृषि क्षेत्र की संपूर्ण ऊर्जा जरूरतों को सौर ऊर्जा में बदल रहा है। 16,000 मेगावाट क्षमता वाली इस योजना में से करीब 3,000 मेगावाट की परियोजनाएँ पूरी हो चुकी हैं, जिससे 9 लाख से अधिक किसानों को सीधे लाभ मिला है। सोलर पंपों की व्यापक स्थापना से किसानों को दिन में विश्वसनीय सिंचाई, शून्य बिजली बिल, ऊर्जा लागत में कमी और फसल उत्पादन में स्थिरता मिली है, जिससे कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।

भागलपुर में अडाणी पावर ने एयर स्ट्रिप बनाने के लिए जमीन मांगी

Nationalist Bharat Bureau

जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य बना दिया जाएगा, 31 अगस्त को विस्तृत बयान देगी केंद्र सरकार

Nationalist Bharat Bureau

प्रशांत किशोर के गांधी मैदान में छात्र सांसद के आयोजन को अनुमति देने से प्रशासन का इंकार

Nationalist Bharat Bureau

उचित प्रतिनिधित्व ना मिलने के बावजूद कांग्रेस की अल्पसंख्यक महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जिताने का उठाया बीड़ा

करूर भगदड़: तमिलनाडु सरकार ने CBI जांच वापस लेने की मांग की

Nationalist Bharat Bureau

टोल टैक्स की दरों में भारी बढ़ोतरी तुरंत वापिस ले सरकार: सुरजेवाला

जगदीप धनकड़ को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाये जाने पर गृहमंत्री अमित शाह की बधाई

अखिलेश यादव के बयान पर सियासी बवाल, CM योगी बोले – ‘राष्ट्र तोड़क तत्वों से सावधान रहना होगा

बकाया 14 हजार,बिल भेजा 6 करोड़

Nationalist Bharat Bureau

अजित पवार विमान हादसा: बारामती में मातम, परिवार और राज्य सदमे में

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment