Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में 24 दिसंबर को आयोजित होगा ‘हमारे अटल’ राज्यस्तरीय कार्यक्रम

पटना: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी समापन, मदन मोहन मालवीय की 164वीं जन्म जयंती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह, आपातकाल के 50वें वर्ष तथा ‘वंदे मातरम’ के 150वीं जयंती के अवसर पर अटल विचार परिषद द्वारा एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यक्रम ‘हमारे अटल’ का आयोजन किया जा रहा है।यह कार्यक्रम 24 दिसंबर 2025 को प्रातः 9 बजे से पटना के गांधी मैदान (गेट नंबर 10) में होगा।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान होंगे। अन्य मुख्य अतिथियों में बिहार विधान परिषद के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के सभापति श्री प्रेम कुमार, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे शामिल हैं।विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, सुश्री श्रेयसी सिंह तथा श्री अरुण शंकर प्रसाद उपस्थित रहेंगे।

 

कार्यक्रम में युवा कवि सम्मेलन, अटल युवा सम्मान तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिसमें चित्रकला, भाषण, कविता पाठ, क्विज, निबंध लेखन, गायन, नृत्य एवं रूप-सज्जा शामिल हैं। ये प्रतियोगिताएं कक्षा 5 से कॉलेज स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए हैं। पंजीकरण ऑनस्पॉट होगा, सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

 

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अर्जित शाश्वत चौबे हैं। अटल विचार परिषद द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अटल जी के विचारों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।यह आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष के समापन से एक दिन पूर्व हो रहा है, जो उनके सुशासन, कविता और राष्ट्रभक्ति के योगदान को याद करने का अवसर प्रदान करेगा।

बिहार में एक और पेपर लीक! CHO की परीक्षा रद्द, हिरासत में 37 लोगों से पूछताछ

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी के विवादित बयान पर आज कोर्ट का फैसला, बढ़ सकती हैं कानूनी परेशानियां

Nationalist Bharat Bureau

मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का नमन

Nationalist Bharat Bureau

रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 25 पैसे की बढ़त के साथ 83.84 प्रति डॉलर

नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, BJP की नीतियों पर होगा मंथन

Nationalist Bharat Bureau

ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाए तो जेल तय_सम्राट चौधरी

उत्तर प्रदेश: छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध, निजीकरण के खिलाफ बढ़ा विरोध

भाकपा (माले) ने की महागठबंधन से एकता सुनिश्चित करने की अपील

आजमीन हज को रवाना करने एयरपोर्ट पहुंचा नन्हा अनस हयात बना आकर्षण का केंद्र

Leave a Comment