Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी गंगा राम हस्पताल में चल रहा इलाज

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की सांस की नली के निचले हिस्से (Lower Respiratory Tract) में फंगस का संक्रमण फैल गया है। कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद उन्हें दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि सोनिया गांधी का इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनके अन्य पोस्ट-कोविड लक्षण का इलाज कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य और इलाज पर डॉक्टर नजदीक से नजर रख रहे हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि कोरोना संक्रमण पाये जाने के बाद सोनिया गांधी को 12 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके रेसपाइरेटरी ट्रैक के निचले हिस्से में फंगल संक्रमण का भी पता चला था। वर्तमान में उसका इलाज अन्य पोस्ट-कोविड लक्षणों के साथ किया जा रहा है। उनके स्वास्थ की लगातार निगरानी की जा रही है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। 2 जून को आई थी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट बता दें कि 2 जून को सोनिया गांधी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। हल्का बुखार आने के बाद उनकी जांच कराई गई थी। इसके बाद सोनिया गांधी 12 जून तक अपने घर में ही आइसोलेशन में रहीं। घर पर ही उनका इलाज चला। वह रिकवर कर रहीं थी। इसी दौरान परेशानी बढ़ने पर 12 जून को उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईडी के सामने होना है पेश नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोनिया गांधी को भी पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होना है। ईडी ने सोनिया गांधी को पहले 8 जून को पेश होने के लिए समन भेजा था। कोरोना संक्रमित होने के चलते उन्हें 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए नया समन जारी किया गया। इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी पूछताछ कर रही है। ईडी के अधिकारियों ने तीन दिन में करीब 30 घंटे राहुल गांधी से पूछताछ की। वहीं, ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया।

सीएम नीतीश का इशारों इशारों में विजय सिन्हा को जवाब

विश्वविद्यालयों की लेट-लतीफी से युवाओं में आक्रोश; उच्च शिक्षा की स्थिति सुधारने सड़कों पर उतरेंगे युवा

छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: राणा

Nationalist Bharat Bureau

Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली पैरोल, 1 माह जेल से रहेगा बाहर

अरावली खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट की रोक, केंद्र से मांगा जवाब

Nationalist Bharat Bureau

पूरे भारत में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती, अहिंसा और सत्य का संदेश गूंजा

Nationalist Bharat Bureau

अखिलेश यादव के बयान पर सियासी बवाल, CM योगी बोले – ‘राष्ट्र तोड़क तत्वों से सावधान रहना होगा

पटना साहिब को नम्बर वन शहर बनायेंगे:अंशुल अविजित कुशवाहा

बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी:12 फरवरी को होगी परीक्षा, ऐसे एडमिट कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड

‘भारत जोड़ो यात्रा’ : BJP के गढ़ में राहुल गांधी को मिला बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का साथ

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment