Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार की हुई,बिहार इकाई ने जताई प्रसन्नता

नई दिल्ली:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सुप्रीमो शरद पवार को चुनाव आयोग से बड़ा झटका लगा है।आयोग ने अजित पवार की अगुवाई वाले गुट को असली एनसीपी करार दिया है। चुनाव आयोग ने सुनवाई के बाद अपना फैसला रिजर्व कर लिया था। आयोग ने अपने फैसले में अजित पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और सिंबल दे दिया है। एनसीपी में टूट के बाद अजित पवार ने चुनाव आयोग में दावा ठोंका था। इसके बाद आयोग में सुनवाई हुई थी। आयोग के फैसले के बाद अजित पवार का खेमा ही असली एनसीपी होगा।

 

इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश मुख्य प्रवक्ता आशुतोष सिंह ने बयान जारी कर बताया कि दिल्ली केंद्रीय कार्यालय एनसीपी के राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष अजित दादा पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष को माना है तथा केंद्रीय चुनाव आयोग ने अजित दादा पवार वाली पार्टी को ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की मान्यता दी है।चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मान्यता मिलने के बाद बिहार प्रदेश अध्यक्ष राहत कादरी,बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता बिहार प्रदेश आशुतोष सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व अजीत दादा पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष,कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल,केंद्रीय महासचिव के के शर्मा,राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह को बधाई दी है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 16 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

देशभर के निजी विद्यालयों में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

स्वच्छता से समृद्धि’ के लिए मोबाइल RRR वैन का संचालन

Nationalist Bharat Bureau

सुशील मोदी राजनीतिक बेरोजगारी के शिकार, हताशा और निराशा में देते रहते हैं हास्यास्पद बयान: कांग्रेस

मान्यता प्राप्त मदरसों के शिक्षकों की भूख हड़ताल जारी, नियमितीकरण और वेतन भुगतान की मांग

Nationalist Bharat Bureau

प्रशांत किशोर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की रिहाई के आदेश दिये,बन सकती हैं प्रधानमंत्री

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छावला बीएसएफ कैंप में जल परियोजना की शुरुआत की, जवानों के साथ मनाया भाई दूज का त्योहार

सम्मान जनक सीटें मिले, बड़े दल बड़ा दिल दिखाए: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment