Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राजद नेत्री डॉ. आयशा फातिमा की सराहनीय पहल, स्मार्ट वॉच से नन्हे नमाजियों का बढ़ाया हौसला

बिहार शरीफ:धार्मिक अनुशासन और सामाजिक प्रोत्साहन का एक बेहतरीन उदाहरण उस समय सामने आया जब शेखाना मोहल्ले में कार्यक्रम आयोजित कर राजद नेत्री डॉक्टर आयशा फातिमा और समाजसेवी यासिर इमाम ने नमाज अदा करने वाले बच्चों को स्मार्ट वॉच भेंट कर उन्हें सराहा।इस पहल का मुख्य उद्देश्य नन्हें दिलों में नमाज के प्रति लगाव जगाना, आत्मविश्वास को प्रबल करना और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ना था। बच्चों की आंखों में चमक और चेहरों पर मुस्कान यह बयां कर रही थी कि यह तोहफा उनके लिए सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है।

 

इस अवसर पर समाजसेवी टुप टुप मल्लिक और पूर्व वार्ड पार्षद पप्पू खान भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म के साथ-साथ शिक्षा और तकनीकी ज्ञान में भी आगे बढ़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों को मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी।

 

राजद नेत्री डॉक्टर आयशा फातिमा ने अपने वक्तव्य में कहा, ‘ये नन्हे बच्चे हमारे कल का उजाला हैं। उन्हें सही दिशा दिखाना और उनका हौसला बढ़ाना हम सबकी सामाजिक और धार्मिक जिम्मेदारी है। यह छोटा सा प्रयास, एक बड़े बदलाव की नींव रखता है।’

 

वहीं समाजसेवी यासिर इमाम ने कहा, ‘हम सिर्फ उपहार देने नहीं आए हैं, बल्कि बच्चों के मन में नैतिकता, अनुशासन और आधुनिक सोच का समावेश करने आए हैं। ऐसे आयोजन भविष्य में भी लगातार किए जाएंगे ताकि हमारा समाज हर पहलू में मजबूत बने।’

 

इस आयोजन को स्थानीय लोगों ने खुले दिल से सराहा। उन्होंने इसे बच्चों के लिए न केवल एक तोहफा, बल्कि एक नई सोच की शुरूआत बताया।

मीना सिंह – विशाल सिंह बीजेपी में शामिल,पटना में 10 हजार लोग बने गवाह

भारत ‘पूरी मजबूती से’ 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है: प्रधानमंत्री

बिहार में शहरी कायाकल्प की शुरुआत: जल्द लॉन्च होंगी 1300 शहरी विकास परियोजनाएं

Nationalist Bharat Bureau

सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक मुख्यमंत्री,पार्टी और सरकार पर नजर रखेंगे डीके शिवकुमार !

एचडीएफसी ट्विन्स की 40 अरब डॉलर की मर्जर डील को मिली आरबीआई की मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Vidhansabha : मात्र 22 मिनट ही चला शीतकालीन सत्र का पहला दिन

Nationalist Bharat Bureau

बेऊर जेल अधीक्षक के ठिकानों पर छापेमारी

9 सूत्री मांगों की पूर्ति को लेकर आशा व आशा फैसिलिटेटरों का पटना सिविल सर्जन के समक्ष आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन

ब्रिटेन में चार्ल्स-कैमिला की ताजपोशी:80 मिनट चली रस्में,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी

मणिपुर में बिहारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नीतीश सरकार बधाई की पात्र,केंद्र अपना फर्ज निभाए:इरशाद अली आजाद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment