Nationalist Bharat
EntertainmentJOBखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

उपलब्धियों से भरा रहा डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह का दो साल का कार्यकाल: कांग्रेस

पटना:बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के अध्यक्ष के रूप में दो साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में केक काटकर और मिठाई बांटकर उनका अभिनंदन कर आपस में खुशी बांटी।

 

बिहार कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के सभी प्रवक्ताओं, पैनलिस्टों की एक बैठक चेयरमैन राजेश राठौड़ के अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के दो साल के सफलतम कार्यकाल में लगातार चलाएं गए जन आंदोलनों, पदयात्रा और कांग्रेस पार्टी की वैचारिक संघर्ष को आमजनों तक पहुंचाने के उनके कार्यशैली और पार्टी की आगामी नीतियों को जन-जन तक मीडिया के माध्यम से पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान विशेष रूप से उनके कार्यकाल में मंदार पर्वत से 1000 से अधिक किमी की पदयात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा, एआईसीसी से निर्देशित कार्यक्रमों पर लगातार क्रियान्वयन, स्मार्ट मीटर पर राज्यव्यापी आंदोलन, राज्य के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन, सैंकड़ों ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी का सड़क पर संघर्ष और बिहार में गत लोकसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष का योगदान जिसमें महागठबंधन सहित कांग्रेस पार्टी के सांसदों की संख्या में बढ़ोतरी को गिनाया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने सभी प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों से मीडिया में जनहित के मुद्दों को लगातार वृहद रूप से उठाने के लिए भी व्यापक पहल की अपेक्षा की गई।इस अवसर पर बोलते हुए आनन्द माधव ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है अत: मीडिया विभाग की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। हमें इसके लिये तैयार रहना होगा।

मीटिंग में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारीगण

बिहार कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के नवनियुक्त प्रवक्ताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ एवं आनन्द माधव ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस बैठक में चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रवक्ता आनंद माधव, सौरभ कुमार सिन्हां, सूरज सिंहा, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, ज्ञान रंजन, असफर अहमद, निधि पांडेय, ई कमलेश कुमार, सहित सोशल मीडिया की टीम भी बैठक में उपस्थित रही।

 

बैठक के उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के सफलतम कार्यकाल पर केक काटकर और मिठाई बांटकर वरिष्ठ नेताओं ने मनाया, जिसमें ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल, अमित कुमार, मृणाल अनामय सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे।

झांसी उत्तर प्रदेश । नेशनल प्लेयर बोलीं-मैं सुसाइड को मजबूर हूं।

Nationalist Bharat Bureau

जय महाभारत पार्टी ने की अपने प्रत्याशियों की घोषणा

आर्यभट्ट ज्ञान विश्विद्यालय कुलपति की नियुक्ति न होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल,राज्यपाल की भूमिका को संदिग्ध बताया

खिलाड़िनों का यौन शोषणः दिल्ली ऊंचा सुनती है

“जयचंद मुझे मरवाना चाहता है” — तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज बयान, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

दो तस्वीरें,,कहानी एक जैसी

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बड़ा हादसा तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Nationalist Bharat Bureau

शहाबुदीन साहब का परिवार कभी हमसे दूर नहीं था :लालू यादव

बिहार चुनाव 2025 से पहले मुस्लिम वोट बैंक पर जेडीयू में घमासान

Nationalist Bharat Bureau

वरुण गांधी के समर्थन में आए सोशल मीडिया यूजर,किसी ने बताया युग पुरुष तो किसी ने साहसी

Leave a Comment