Nationalist Bharat
राजनीति

शहाबुदीन साहब का परिवार कभी हमसे दूर नहीं था :लालू यादव

पटना:पटना स्थिति 10 ,सर्कुलर रोड (राबड़ी देवी ) के आवास पर आज सिवान के पूर्व सांसद मो0 शहाबुदीन की धर्मपत्नी हिना शहाब और उनके पुत्र ओसामा शहाब ने आज राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के समक्ष नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद के अन्य नेताओं की उपस्थिति में राजद की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी,राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी, राज्य सभा सांसद संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव फैसल अली, बिहार प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रवक्ता एजाज अहमद, मुख्यालय प्रभारी मुकुन्द सिंह सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि मरहूम शहाबुदीन साहब का परिवार कभी हम लोगों से दुर नहीं था और इनके परिवार के राजद मे शामिल हो जाने के बाद यह परिवार और हमलोग के और करीब आ गया है।


इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज राजद की सदस्यता दिलाई है, इनके साथ सैंकड़ों समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ली है। इनके शामिल होने से समाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता को मजबूती मिलेगी। बिहार में नीतीश जी के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है, वह नफरत फैलाने का‌ कार्य कर रही है, और समाज में अमन शान्ति को कमजोर कर रहीं है।जिससे बिहार में विकास की बात नहीं हो रही है और विनाशकारी ताकतो को मजबूती दी जा रही है। इसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर के पूरी मजबूती और संकल्पों के साथ खड़े रहना होगा।
प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि हिना साहब और ओसामा साहब को राजद की सदस्यता रशीद, पार्टी का प्रतीक चिन्ह गमछा और टोपी तथा लालू प्रसाद के जीवनी पर लिखित पुस्तक गोपालगंज टू रायसीना हिल्स पुस्तक देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा सम्मानित किया गया ।एजाज ने आगे बताया कि इनके साथ शामिल होने वालों में पूर्व विधान पार्षद परमात्मा राम, लीलावती देवी, नूतन वर्मा,मुन्ना शाही, रामा जी चैधरी, इम्तियाज अहमद,हबीबुर रहमान, विवेक शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में इनके साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की।इन्होंने यह भी बताया कि जन सुराज पार्टी से डॉ एनुअल हक के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी ने राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ अनवर आलम के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के समक्ष सभी ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।

Bihar bypoll election 2024 -बेलागंज की चुनावी जंग,कौन मारेगा बाज़ी,जदयू,राजद या जनसुराज ?

तेज प्रताप बोले – “ये तो मोदी-नीतीश का जादू है”

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस ने बिहार में 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बढ़ा विवाद

Nationalist Bharat Bureau

जदयू नेत्री शफ़क बानो प्रदेश महासचिव मनोनीत

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ही में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद

Nationalist Bharat Bureau

मैडम क्लास में चलाती हैं स्मार्ट फोन, ACS सिद्धार्थ से बच्चे की शिकायत

Nationalist Bharat Bureau

पार्टी लाइन कभी नहीं तोड़ी, ऑपरेशन सिंदूर पर आज भी कायम–शशि थरूर

अमेठी में कांग्रेस के बाद आजमगढ़ और रामपुर में सपा का किला ध्वस्त

Nationalist Bharat Bureau

उप चुनाव में सभी चार सीटों पर महागठबंधन की होगी जीत: भाकपा

Bihar Upchunav Result: रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज और तरारी में कौन मार रहा बाजी?

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment