Nationalist Bharat
राजनीति

कुम्हरार:जनसुराज की बिहार बदलाव रैली को कामयाब बनाने के लिए वंदना कुमारी ने झोंकी ताकत

पटना, बिहार दर्शन। परिवर्तन यूं ही नहीं होता, आपको आवाज उठानी पड़ती है। बिहार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पलायन और आर्थिक रूप से बदहाल है, इसलिए अपने और अपने प्रदेश को बदहाली से निकालने के लिए आपको आवाज उठाना है। ये बातें कुम्हरार विधानसभा से जन सुराज की दावेदार प्रत्याशी वंदना कुमारी ने टीचर्स कॉलोनी में आयोजित जनसुराज विस्तार बैठक में कही। उन्होंने कहा कि आगामी 11 अप्रैल को नया बिहार बनाने के संकल्प के साथ जनसुराज का बिहार बदलाव रैली में गाँधी मैदान, पटना चलने का जोरदार आह्वान किया।उन्होंने कहा कि आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में इसमें भाग लेकर इस रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लें।

वंदना ने कहा कि सभी को मिलकर प्रशांत किशोर के लीडरशिप को मजबूती प्रदान करना है। घर घर जन सुराज के विजन को पहुंचाना है। मीटिंग में वार्ड स्तर पर जन सुराज को मजबूती प्रदान करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जन सुराज आयेगा पांच चीज हो जाएगा का पैंपलेट और कैलेंडर भी सभी लोगों के बीच वितरित किया गया। जन सुराज विस्तार बैठक में शामिल लोगों में राहुल कुमार, अमित कुमार झा, रंजन कुमार, मुकेश कुमार, रजनीश कुमार यादव, ओम बाबू, मणिकांत और प्रवीण कुमार समेत अन्य गणमान्य शामिल रहे।

देश के 130करोड़ लोगों का भला करना है :मोदी

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा चुनाव:धर्म से आगे नहीं बढ़ रही राजनीति

लोकतंत्र के महापर्व पर पश्चिम की उदासीनता

बेगूसराय महापंचायत और भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर यात्रा से पहले जन सुराज नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र,समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया

Nationalist Bharat Bureau

बुखार और सर्दी-जुकाम: कारण, बचाव और उपचार

Nationalist Bharat Bureau

JDU प्रत्याशी नीरज कुमार को अनंत सिंह का झटका, बोले- नहीं करेंगे समर्थन

Nationalist Bharat Bureau

जदयू कार्यकर्ताओं के चेहरे पर चमक और आंखों में आत्मविश्वास पार्टी के लिए अच्छे संकेत :उमेश सिंह कुशवाहा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में उर्दू भाषा के साथ भेदभाव क्यों :आदिल हसन

Leave a Comment