Nationalist Bharat
राजनीति

जन सुराज लीडरशिप कॉन्फ़्रेन्स की कामयाबी पर अशफाक रहमान और अवैस अंबर ने बिहार के मुसलमानों का शुक्रिया अदा किया

पटना: जन सुराज लीडरशिप कॉन्फ़्रेन्स में 1 सितम्बर को बापू सभागार में बिहार के 38 जिलों और देश के अन्य राज्यों से शामिल हुए मुसलमानों का दिल से आभार व्यक्त किया गया। जन सुराज के संस्थापक सदस्य अशफाक़ रहमान और अवैस अंबर ने इस मौके पर मुसलमानों के समर्थन के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा, “यह पहली बार हुआ है कि मुसलमानों की इतनी बड़ी और सफल कॉन्फ़्रेन्स का आयोजन हुआ जिसमें बिहार के हर कोने से मुसलमान अपनी राजनीतिक भागीदारी के लिए उत्साह के साथ शामिल हुए। यह जन सुराज और प्रशांत किशोर के प्रति मुसलमानों का अटूट विश्वास दर्शाता है।”

 

 

प्रशांत किशोर मुसलमानों को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। जिस ईमानदारी से वे मुसलमानों को बुला रहे हैं, उसी शिद्दत से मुसलमान भी उनका साथ दे रहे हैं। जन सुराज के संस्थापक सदस्य और रोज़माइन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अवैस अंबर ने इस जज़्बे और जागृति के लिए मुसलमानों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अवैस अंबर ने अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें अशफाक़ रहमान भी शामिल थे। उन्होंने कहा, “जन सुराज लीडरशिप कॉन्फ़्रेन्स से यह स्पष्ट होता है कि बिहार में बदलाव की एक बड़ी लहर चल रही है और मुसलमान अब इस बदलाव की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।”उन्होंने कहा, “प्रशांत किशोर इस बदलाव के मुख्य चेहरा हैं, जो बिहार के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं को समझने का काम कर रहे हैं। जन सुराज का मक़सद उनकी आवाज़ बनना और उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में शामिल करना है।”

 

 

अशफाक़ रहमान और अवैस अंबर ने कहा कि उनका उद्देश्य न केवल बिहार में एक नया राजनीतिक वातावरण बनाना है, बल्कि समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा करना भी है। जन सुराज हर उस व्यक्ति की आवाज़ बनना चाहता है, जो अब तक अनसुनी रह गई थी।प्रशांत किशोर, जो जन सुराज के सूत्रधार हैं, ने बिहार के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव लाने का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि बिहार के लोगों के सशक्तिकरण के बिना राज्य की प्रगति संभव नहीं है। उनका दृष्टिकोण है कि राजनीति केवल सत्ता का खेल नहीं, बल्कि जनता की भलाई और समाज में समता और न्याय की स्थापना का माध्यम होना चाहिए।उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य एक ऐसा बिहार बनाना है जहां हर नागरिक की आवाज़ सुनी जाए, चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, या समुदाय से आता हो।”

इंडिया गठबंधन का नेतृत्व:राहुल गांधी से किए वादे से क्यों पलटे लालू प्रसाद,प्रेशर पॉलिटिक्स तो….

Nationalist Bharat Bureau

उज्जैन एमपी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी “सुजलाम्” को संबोधित किया।

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी लोकसभा चुनाव:तीन से तेरह प्रत्याशी तो हुए लेकिन कोई नहीं तोड़ पाया हैट्रिक का रिकॉर्ड

17 सितंबर को हर घर-आंगन में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया‘: संजय सरावगी

Nationalist Bharat Bureau

प्रो. निकहत फातिमा को जन सुराज पार्टी महिला विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी,लोगों ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

Sarkari Naukri: NTPC (एनटीपीसी)में कई पदों पर वैकेंसी,एक लाख रुपये तक सैलरी।NTPC Recruitment 2022।विस्तृत जानकारी

जदयू का राजनीतिक प्रस्ताव विरोधाभासी तथ्यों के साथ स्तुति गान तक हीं सिमित

‘नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए बीजेपी बढ़ा सकती है सांप्रदायिक तनाव’ : उद्धव ठाकरे

CWC बैठक में सरकार पर तीखा हमला

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई बन राजनीतिक अखाड़ा,इंडिया गठबंधन का नया दांव

Leave a Comment