Nationalist Bharat
राजनीति

सैकड़ों युवा नेताओं ने थामा आप का हाथ

पटना:भारतीय पंचायती राज पार्टी के युवा नेता सह वैशाली के जिला महासचिव उदय कुमार सिंह एवं खुसरूपुर के तुलसी दास के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने आज आप के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्र्रहण की। आज जिन नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उनमे मंटू सिंह, इंद्रजीत पासवान, सिकन्दर कुमार, लक्की कुमार, शैलेन्द्र कुमार, विनोद सिंह, राजीव कुमार आदि प्रमुख थे।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी, मीडिया सेल के प्रदेश समन्वयक राजेश सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता बब्लू प्रकाश, गुल्फीशा यूसुफ, पूर्व प्रदेश सचिव श्रीवत्स पुरूषोत्तम, पार्टी के वरिष्ठ नेता धीरेन्द्र कुमार चौधरी, महेन्द्रपाल सिंह, अरूण रजक, विद्याभूषण, मुकेश कुमार सहित कई नेता मौजूद थे।पार्टी में आये सभी नए साथियों को आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए प्रदेश मीडिया समन्वयक राजेश सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से पूरे बिहार में युवाओं का पार्टी के प्रति आकर्षण देखने को मिल रहा है इससे साफ पता चलता है कि युवाओं ने बिहार में आम आदमी पार्टी को अब एक सकारात्मक विकल्प के रूप में स्वीकार कर लिया है।इस अवसर पर पार्टी में शामिल सभी नेताओं ने आगामी 26 नवंबर को पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए संकल्प लिया।

विश्व के सभी देश अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों को दें सुरक्षा व सम्मान:मौलाना महमूद मदनी

हमारा नाम लेकर अगर विनेश फोगाट जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं:बृजभूषण सिंह

देश के 130करोड़ लोगों का भला करना है :मोदी

Nationalist Bharat Bureau

स्वास्थ्य और शिक्षा नीतीश सरकार की प्राथमिकता:इरशाद अली आज़ाद

राजस्थान में कांग्रेस जल्द करेगी 400 ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी विधानसभा चुनाव 2025: 106 उम्मीदवार मैदान में, हर सीट पर दिलचस्प मुकाबला

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर निशाना,कहा:आप भैंस, मंगलसूत्र के रास्ते ‘मुजरा’ तक पहुंच गए,ये अच्छी बात नहीं

कांग्रेस का आरोप – बीजेपी के दबाव में चल रही नीतीश सरकार

Nationalist Bharat Bureau

सम्मान जनक सीटें मिले, बड़े दल बड़ा दिल दिखाए: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

नौजवान अपनी शादी को भी तरस जाएंगे,जानिए किसने और क्यों कही ये बात…

Leave a Comment