Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाए तो जेल तय_सम्राट चौधरी

पटना। बिहार में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने एक बार फिर अहम फैसला लिया है। गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने साफ शब्दों में कहा है कि बस, ऑटो, ट्रेन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गाने बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सभी जिलों को विशेष निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह अब केवल नैतिकता का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बन चुका है। उन्होंने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे विशेष अभियान चलाकर बस, ऑटो, टैक्सी, रेलवे परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी नजर रखें। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कानून के तहत कार्रवाई होगी, जिसमें जुर्माना और जेल की सजा दोनों का प्रावधान है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सार्वजनिक रूप से बजने वाले अश्लील और द्विअर्थी गीत समाज पर नकारात्मक असर डालते हैं। ऐसे गाने सामाजिक मर्यादा को कमजोर करते हैं और महिलाओं की सुरक्षा व गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक कर रही है, ताकि समाज में सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित किया जा सके।

 

 

 

15 वर्ष में बनेगा अखंड भारत,रास्ते में आने वाले मिट जाएंगे:मोहन भागवत

सुपौल में गल्ला व्यवसायी को अपराधियों ने मारी चार गोलियाँ, इलाके में दहशत

Nationalist Bharat Bureau

रिश्वतखोरी मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत

नीतीश सरकार पर भड़की राबड़ी देवी,बताया नकारा, निकम्मी और निर्लज्ज

Nationalist Bharat Bureau

जनता ने दिया फैसला, अब नवनिर्वाचित महापौर, उपमहापौर एवं पार्षदों की बारी 

Nationalist Bharat Bureau

Land For Jobs Scam: CBI की पूछताछ राबड़ी देवी से पूछताछ,सियासत गर्म,विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर

अवकाशप्राप्त जजों,रिटायर्ड नौकरशाहों और अवकाशप्राप्त सैन्य अधिकारियों की चीफ जस्टिस को चिट्ठी,जानिए कौन हैं वो लोग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा

प्रोफेसर एस पी शाही चांसलर अवार्ड के सर्वश्रेष्ठ प्राचार्य के लिए नामित

आजम खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा — राजनीतिक हलचल और कानूनी लड़ाई जारी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment