Nationalist Bharat
Otherनौकरी का अवसरविविधशिक्षा

युवाओं की यू अग्निपरीक्षा मत लीजिए प्रधानमंत्री जी :राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने थल सेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती के लिए केंद्र सरकार की नयी ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बेरोजगार युवाओं की आवाज सुननी चाहिए और उनके संयम की ‘अग्निपरीक्षा’ नहीं लेनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ”न कोई रैंक, न कोई पेंशन, न 2 साल से कोई सीधी भर्ती, न 4 साल के बाद स्थिर भविष्य, न सरकार का सेना के प्रति सम्मान। देश के बेरोज़गार युवाओं की आवाज़ सुनिए, इन्हें ‘अग्निपथ’ पर चला कर इनके संयम की ‘अग्निपरीक्षा’ मत लीजिए, प्रधानमंत्री जी।”

उल्लेखनीय है कि सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए तीनों सेनाओं में सैनिकों की भर्ती संबंधी ‘अग्निपथ’ योजना की मंगलवार को घोषणा की थी, जिसके तहत सैनिकों की भर्ती चार साल की लघु अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी। योजना के तहत तीनों सेनाओं में इस साल करीब 46,000 सैनिक भर्ती किए जाएंगे। चयन के लिए पात्रता आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी और इन्हें ‘अग्निवीर’ नाम दिया जाएगा। अग्निपथ योजना का बिहार और राजस्थान में विरोध सेना में बहाली के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई नई अग्निपथ योजना का बिहार और राजस्थान में व्यापक विरोध शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा भी इस योजना के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। बिहार के कई शहरों में कल भी जमकर बवाल काटा गया था और आज भी बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरकर इसका विरोध कर रहे हैं। जहानाबाद, मुंगेर, नवादा, आरा समेत कई जगहों पर युवाओं ने टायर जलाकर विरोध जताया। कई जगह हाईवे जाम करने की खबर है।

गृह विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव के जन्मदिन को “गरीब सम्मान दिवस” के रूप में मनाएगी राजद

सूरत सिविल में वार्ड में डायलिसिस के समय सीलिंग का प्लास्टर टूटकर गिरा, कोई जनहानि नहीं

cradmin

रोशन खातून ने इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया

Nationalist Bharat Bureau

‘नोटबंदी गैरकानूनी’ : सुप्रीम कोर्ट की जज बी. वी. नागरत्ना ने फैसले पर जताई असहमति

भाजपा सांसद के इस्लाम विरोधी ट्वीट को हटाने के लिए सरकार ने ट्वीटर से किया अनुरोध

अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रिआनी लग रही हे बेहद कातिलाना, इस मिनी शॉर्ट्स में हुई अपनी डॉग हुगो के साथ वॉक करते हुए कैमरो में कैद

Nationalist Bharat Bureau

मध्य प्रदेश: देश में फिर नंबर-1 पर रहा मध्य प्रदेश, केन्द्र सरकार की इस योजना में मार ली बाजी

cradmin

शादी को सात जन्म का रिश्ता मानना एक प्रोपोगण्डा है

Nationalist Bharat Bureau

11वा प्रतिभा सम्मान समारोह पटना के रविंद्र भवन में 26 अगस्त को आयोजित होगा

Leave a Comment