Nationalist Bharat
विविध

मध्य प्रदेश: देश में फिर नंबर-1 पर रहा मध्य प्रदेश, केन्द्र सरकार की इस योजना में मार ली बाजी

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को राज्य में लागू कर लोगों को लाभान्वित करने के मामले में एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया है। इस बार लोगो को लाभान्वित करने के मामले में पीएम स्वनिधि योजना को लागू कर प्रदेश देशभर के राज्यों की सूची में शीर्ष पर है। राज्य ने यह उपलब्धि तय समय से ढाई महीने पहले ही हासिल कर ली है।

तय समय से पहले प्राप्त किया लक्ष्य

योजना के प्रथम चरण में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने 31 मार्च 2023 तक प्रदेश में 5 लाख 20 हजार पथ विक्रेताओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा था। उल्लेखनीय है कि, मध्य प्रदेश में ढाई माह पूर्व जनवरी में ही इस लक्ष्य को प्राप्त कर 5 लाख 20 हजार 187 पथ विक्रेताओं को 10 हजार रुपये की ब्याज मुक्त कार्यशील ऋण पूंजी उपलब्ध करायी गयी थी

मंत्री ने दी योजना की जानकारी

मध्य प्रदेश के नगर विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना के तीन चरणों में अब तक 7 लाख 8 हजार 255 आवेदन स्वीकृत किये जा चुके हैं. इसमें से 6 लाख 47 हजार 951 हितग्राहियों के खातों में राशि भेजी जा चुकी है। हम इसी तरह आम लोगों की योजनाओं पर काम करते रहेंगे।

तीन चरणों में दी जाती है राशि

आपको बता दे कि, पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाता है। इसके लिए उन्हें तीन चरणों में राशि दी जाती है। पहले चरण में 10 हजार, दूसरे चरण में 20 हजार और तीसरे चरण में 50 हजार रूपये दिए जाते है।

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली महिला बनी डिप्टी मेयर

Nationalist Bharat Bureau

भारत में जलवायु परिवर्तन: कारण, प्रभाव और बचाव के उपाय

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024’ से सम्मानित

ध्यान भटकाने का हथियार है ONE NATION-ONE ELECTION:डेरेक ओ’ब्रायन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Nationalist Bharat Bureau

जनसुराज कोई पार्टी नहीं बल्कि राजीनितिक व्यापारी है: बंशीधर बृजवासी

Nationalist Bharat Bureau

ममता बनर्जी INDIA गठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार!

सरस मेला के माध्यम से बिहार की लोक संस्कृति ने भी नई अंगड़ाई ली

Nationalist Bharat Bureau

एक झटके में सब कुछ प्राइवेट हो जाये वो ज्यादा अच्छा है