Nationalist Bharat
नौकरी का अवसर

यूपी में होगा 38 हज़ार करोड़ का निवेश, 50 हज़ार से ज्यादा लोगो को मिलेगा रोजगार

उत्तर प्रदेश में अगले महीने होने वाली इन्वेस्टर समिट के लिए गुजरात के अहमदाबाद शहर के द क्राउन प्लाजा होटल में मुख्यमंत्री योगी की टीम अहमदाबाद ने निवेशकों के साथ वन टू वन बीटूजी मीटिंग्स और रोड शो किया, जिसके जरिये 22 निवेशकों ने 38 हजार करोड़ रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इन एमओयू के जरिये राज्य में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से 50 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा कई अन्य निवेशकों ने हजारों करोड़ के निवेश की इच्छा भी जाहिर करी है। ये सभी निवेशक फरवरी माह में राजधानी लखनऊ में होने वाले यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 में सम्मिलित होकर अपने निवेश को अंतिम रूप देंगे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए अलग-अलग राज्यों के बड़े शहरों में रोड शो आयोजित किए जा रहे हैं। इन रोड शो से की वजह से प्रदेश में लगातार बड़े निवेश आ रहे हैं। अहमदाबाद में बीटूजी मीटिंग्स और रोड शो की अगुवाई कैबिनेट मिनिस्टर एके शर्मा ने की जबकि उनके साथ कैबिनेट मिनिस्टर जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर और मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, जीएन सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद रही। कैबिनेट मिनिस्टर पीडब्ल्यूडी जितिन प्रसाद ने योगी सरकार की निवेश फ्रेंडली नीतियों के बारे में बताते हुए उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान राज्यमंत्री जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर ने कहा कि यूपी की नीति और माहौल सबसे बढ़िया है, इसलिए हम आप सभी सम्मानित निवेशकों को बड़े बाजार का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

JOBS: बिहार में नौकरियों का खुला पिटारा, 2 लाख पदों पर बहाली जल्द

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु शिक्षक महापंचायत

IDBI में निकलीं स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नौकरियां

पारस एचएमआरआई अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

युवाओं के पास एयरपोर्ट में नौकरी का मौका, 400 पदों के लिए निकली भर्ती

TRE-4 बहाली का बिगुल: 26 जनवरी तक नोटिफिकेशन, 27,000+ नए शिक्षक पद

Nationalist Bharat Bureau

India Post Office ने Postman, Mail Guard, MTS पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, यहां से करें अप्लाई देखें योग्यता।

Nationalist Bharat Bureau

गाँव की बनाई बेड़ियाँ तोड़कर प्रिया रानी ने क्रैक किया IAS,दादा बने सहारा

Nationalist Bharat Bureau

सारण जिला के चतुर्दिक विकास हेतु जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत : जिलाधिकारी