Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

पटना:एआइसीसीटीयू-ऐक्टू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव डिमरी ने आज पटना के दारोगा राय पथ स्थित ऐक्टू राज्य कार्यालय में ऐक्टू नेताओं कार्यकर्तों का आयोजिय राज्यस्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन को संबोधित करते हुए उन्होंने रेलवे में यूनियन की मान्यता के लिए हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव में ऐक्टू व आईआरइएफ से सम्बद्ध ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (ईसीआरईयू) की ईसीआर के हाजीपुर व एनईआर के गोरखपुर ज़ोन में हुए शानदार जीत के लिए सभी रेल कर्मियों को बधाई दिया और कहा कि रेलवे में बड़ी जीत के बाद ऐक्टू के 11 वें राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी जोरों पर है, उन्होंने कहा कि ऐक्टू का 11 वां राष्ट्रीय सम्मेलन लाखों मजदूरों की सदस्यता के आधार पर आगामी 24–26 फरवरी 2025 को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम व प्यारेलाल भवन में सम्पन्न होगा।

उन्होंने रेलवे में मजदूरों के रैडिकल संगठन ईसीआरईयू की जीत को ऐतिहासिक बताया और कहा कि ऐक्टू का राष्ट्रीय सम्मेलन मोदी सरकार द्वारा खत्म कर दिए गए अधिकारों को पाने के आह्वान पर देश के तमाम मजदूर वर्ग के अहम सवाल पर आहूत है।

आज आयोजित कार्यकर्ता कन्वेंशन में रेलवे में हुई बड़ी जीत के नेता ऐक्टू राष्ट्रीय महासचिव राजीव डिमरी,ईसीआरईयू के राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय कुमार,अध्यक्ष संतोष पासवान, ईसीआरईयू हरनौत कारखाना अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार तथा आंदोलन में दमन झेलने वाले नेताओं बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह,आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष कुमारी रंजना यादव को शॉल प्रदान कर व माला पहना कर ऐक्टू नेता आरएन ठाकुर, रणविजय कुमार,स्कीम वर्कर्स नेत्री व एमएलसी शशि यादव,विद्यालय रसोइया संघ नेत्री सरोज चौबे,निर्माण मजदूर यूनियन प्रदेश अध्यक्ष एस के शर्मा,महासंघ (गोप गुट) सम्मानित अध्यक्ष रामबली प्रसाद ने सम्मानित किया और उक्त सभी नेताओं ने संबोधित भी किया।

ऐक्टू राज्य अध्यक्ष श्यामलाल प्रसाद, महासचिव आर एन ठाकुर की अध्यक्षता व संचालन में सम्पन्न कन्वेंशन को उक्त नेताओ के अलावे कन्वेंशन को संबोधित करने वालों में गोप गुट महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा, बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ अध्यक्ष आशीष कुमार,असंगठित कामगार महासंघ अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ,पुरुषोत्तम सिंह, उमेश कुमार साह,मकसूदन शर्मा, विष्णुदेव देव कुमार मण्डल,शिवशंकर प्रसाद,राजेश कुमार, मो० हैदर ,पप्पू शर्मा, शशिशेखर चौबे ,कस्तूरबा गांधी विदयालय से कविता कुमारी ,बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ महासचिव चन्द्रशेखर सिंह आदि दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।

उक्त नेताओं ने संबोधित करते हुए दिल्ली और पटना सरकार की डबल इंजन सरकार पर मिलकर ठीका-सफाई मजदूरों -स्कीम कर्मियों ,आउटसोर्स कर्मियों ,संविदा-मानदेय कर्मियों के हक का मजदूरी महाघोटाला करने का आरोप लगाया और कहा कि नीतीश – भाजपा सरकार आंदोलनकारी नेताओं का अपहरण कर रही है और हक के लिए आंदोलन करने वाले जीविका कैडर का दमन कर कार्यमुक्त कर रही है,नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जीविका कैडरों का दमन और निष्कासन बंद नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा ।

लालू यादव को SC से बड़ी राहत, अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को

12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर की गूंज,डीजे की धून पर डांस, मस्ती और धमाल

Nationalist Bharat Bureau

JOBS: बिहार में नौकरियों का खुला पिटारा, 2 लाख पदों पर बहाली जल्द

Nationalist Bharat Bureau

राज्यपाल ने विधायक शशिभूषण हजारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

Nationalist Bharat Bureau

एनडीए के लिए पूरा बिहार ही परिवार, महागठबंधन को सत्ता सिर्फ अपने घर के लिए चाहिए :फडणवीस

धारावी स्लम विकास योजना अडानी को देने के लिए बदले नियम : कांग्रेस

Benefits of Swimming: गर्भवती महिलाओं के लिए स्विमिंग है बेस्‍ट, फायदे हैं अनेक!

cradmin

पूरे देश में है अघोषित आपातकाल की स्थिति: आप

बिहार: पटना में ठंडी में बढे ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक के मामले

बिहार में मतदाता सूची का ‘शुद्धिकरण’ पूरा, 22 साल बाद 47 लाख नाम हटे और 18 लाख नए मतदाता जुड़े

Leave a Comment