Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर

प्रधानमंत्री मोदी 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें समर्पित फ्रेट कॉरिडोर के 357 किलोमीटर लंबे न्यू पालनपुर-मदार खंड का राष्ट्र को समर्पण, 166 किलोमीटर लंबे अहमदाबाद-बोटाद खंड का आमान परिवर्तन, 81 किलोमीटर लंबे पालनपुर-मीठा खंड का विद्युतीकरण और अन्य शामिल है। पीएम मोदी 18 जून को वडोदरा पहुंचेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों के गुजरात दौरे पर रहने वाले हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और 21,000 करोड़ रूपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक प्रधानमंत्री 18 जून को पावागढ़ में पुनर्विकसित श्री कालिका माता मंदिर का उद्घाटन करेंगे। वह वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान में हिस्सा लेंगे और वहां 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और कुछ का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह ‘विरासत वन’ का भी दौरा करेंगे। पीएमओ ने कहा कि गुजरात गौरव अभियान में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें समर्पित फ्रेट कॉरिडोर के 357 किलोमीटर लंबे न्यू पालनपुर-मदार खंड का राष्ट्र को समर्पण, 166 किलोमीटर लंबे अहमदाबाद-बोटाद खंड का आमान परिवर्तन, 81 किलोमीटर लंबे पालनपुर-मीठा खंड का विद्युतीकरण और अन्य शामिल है। पीएम मोदी 18 जून को वडोदरा पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से लेप्रसी मैदान तक मोदी रोड शो करेंगे। इसके बाद करीब पांच लाख लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां हीराबा से भी मुलाकात कर सकते हैं। दरअसल हीराबा का जन्मदिन 18 जून को ही है। 18 जून को हीरा बा 100 साल की हो जाएंगी। इस मौके पर गुजरात के वडनगर में हाटकेश्वर महादेव मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। कार्यक्रमों में भजन संध्या, शिव आराधना और सुंदरकांड पाठ शामिल होंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, अररिया की छह सीटों पर 95 उम्मीदवार मैदान में

पीएम मोदी अगले हफ्ते करेंगे रूस का दौरा, पुतिन ने दिया ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में फिर जहरीली हवा, कई इलाकों में AQI 400 के पार

Nationalist Bharat Bureau

ऋतु जायसवाल का राजद के नाम संदेश

चुनाव खत्म होते ही महंगाई की मार,Jio ने ग्राहकों को दिया जोरदार झटका, महंगे किए टैरिफ प्लान

वेब पत्रकारों के लिए आवास,एक्रेडिटेशन,सुरक्षा,समूह बीमा,आक्समिकता म़े सहयोग के लिए डब्लूजेएआई चलाएगा चरणबद्ध कार्यक्रम

बिहार के कैमूर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार, इलाके में फैली सनसनी

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस ने बिहार के सभी जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बिहार इकाई सहित सभी जिला इकाइयाँ तत्काल प्रभाव से भंग

Nationalist Bharat Bureau

मध्यप्रदेश: रीवा में ट्रेनी विमान मंदिर के गुंबद से टकराया, पायलट की मौत

cradmin

Leave a Comment