Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

“72 वर्ष का बूढ़ा प्रधानमंत्री और 22 वर्ष का युवा सेवानिवृत्त बेरोजगार”,जानिए किसने बोला प्रधानमंत्री पर हमला

नई दिल्ली:केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना अग्नीपथ के विरोध में आज पूरा देश और देश का कोना कोना प्रदर्शनों से भरा पड़ा है। देश के कई राज्यों से अग्नीपथ योजना के खिलाफ युवाओं का हल्ला बोल जारी है। बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश दिल्ली हरियाणा राजस्थान गुजरात से लेकर महाराष्ट्र और दूसरे कई राज्यों में अग्नीपथ योजना के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं। कहीं बस ट्रक रोके जा रहे हैं तो कहीं ट्रेन की पटरी पर बैठकर देश का युवा प्रदर्शन कर रहा है। मीडिया के द्वारा आ रही खबरों के मुताबिक यह प्रदर्शन एक जगह पर हिंसक रूप अख्तियार कर चुका है तो कहीं प्रदर्शनकारियों ने रेल की पटरियों को नुकसान पहुंचाया तो कहीं रेल को आग के हवाले कर दिया। इस बीच देश की कई राजनीतिक पार्टियों ने केंद्र सरकार के इस योजना को युवाओं के साथ धोखा और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए सरकारों पर हमने बोलना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपने तेवर सख्त करते हुए युवाओं के समर्थन में आकर खड़ी हो गई है।

 

 

इसी के तहत राष्ट्रीय जनता दल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा सरकार पर हमला बोलते हुए बगैर नाम लिए हुए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। राष्ट्रीय जनता दल के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से किए गए हमले में सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी उम्र को लेकर हमला बोला गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने लिखा की “72 वर्ष का बूढ़ा प्रधानमंत्री और 22 वर्ष का युवा सेवानिवृत्त बेरोजगार।यही देश की विडंबना है। पता नहीं संघी सरकार कैसे अग्निवीर बना, कौन सा अग्निपथ निर्मित कर रही है?

 

बताते चलें कि प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह योजना एक तरफ युवाओं के साथ क्रूर मजाक है तो दूसरी ओर देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है. सेना की पूरी सरंचना को तहस-नहस करने वाली इस योजना को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा. सेना के रिटायर्ड अधिकारी भी इसकी खुलकर मुखालफत पर उतर आए हैं. यह कैसा मजाक है कि महज 4 साल काम करने के बाद बहाली की उम्र में ही युवा रिटायर्ड कर दिए जाएंगे।इस योजना के आने के पहले एयरफोर्स की बहाली में दो परीक्षाओं को पास कर चुके और आर्मी की बहाली में फाइनल कट ऑफ का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं को भी इसी दायरे में धकेल दिया गया है।इसके खिलाफ आज पूरे देश में छात्र-युवाओं का तीखा आंदोलन शुरू हो चुका है और देश का कोना-कोना सुलग उठा है।उनका कहना है कि मोदी सरकार न केवल अग्निपथ योजना की आड़ में युवाओं से धोखेबाजी कर रही है, बल्कि प्रत्येक साल दो करोड़ नौकरियों का उसका वादा भी छलावा साबित हुआ है. अब यह सरकार 2024 के चुनावों से पहले दस लाख रिक्तियां बिना किसी आधार के भरने की बात कह रही है. सरकार की इस जुमलेबाजी-धोखेबाजी के खिलाफ छात्र-युवाओं ने निर्णायक लड़ाई के लिए कमर कस लिया है।

Maharashtra Elections 2024: भारतीय नागरिकता मिलते ही अक्षय कुमार ने डाला विधानसभा में पहला वोट

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर में मरीन ड्राइव का निर्माण शुरू, गंगा किनारे पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी प्रसाद यादव का केंद्र की मोदी सरकार पर हमला,उठाए कई सवाल

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी के पहले पीएम थे नरसिम्हा राव:मणिशंकर अय्यर,भड़की बीजेपी

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश से भागने के बाद ब्रिटेन ने शरण देने से इंकार किया,शेख हसीना की मुश्किल बढ़ी

Nationalist Bharat Bureau

यूपी में OBC समाज की नियुक्तियों को लेकर NDA में घमासान

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार बना देश की प्रतिभा का पावर हाउस :सेतु

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली दरबार में बिहार कांग्रेस का मंथन, प्रदेश नेतृत्व पर गहराया संकट

Leave a Comment