Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप और मौतों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को पीड़ित परिवारों और अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं और यह हालात “सरकार की सीधी नाकामी” को दर्शाते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इंदौर जैसे शहर में भी लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही के कारण लोगों की जान गई है और अब जिम्मेदारी लेने से बचा जा रहा है। गांधी ने सरकार से इस पेयजल त्रासदी की जवाबदेही तय करने और पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की।

भागीरथपुरा में दिसंबर के अंत से उल्टी-दस्त का प्रकोप फैला हुआ है। स्थानीय लोगों का दावा है कि अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में पेश रिपोर्ट में सात मौतों की पुष्टि की है, जबकि एक मेडिकल कॉलेज की डेथ ऑडिट रिपोर्ट में 15 मौतों के इस प्रकोप से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। प्रशासन ने मानवीय आधार पर 21 मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, BJP की नीतियों पर होगा मंथन

Nationalist Bharat Bureau

तोशाखाना मामले में इमरान को बड़ी राहत, आईएचसी ने सजा पर लगाई रोक, रिहाई के आदेश

Nationalist Bharat Bureau

कश्मीर में टारगेट किलिंग पर भड़के ओवैसी, कहा- फिल्म के प्रमोशन में लगी मोदी सरकार

कार्य में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

तरारी के बाद अब इमामगंज और बेलागंज में उम्मीदार उतारेंगे प्रशांत किशोर,शनिवार को करेंगे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

Chandrayaan 3 : भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, चांद के साउथ पोल पर उतरा विक्रम लैंडर

इंडिगो संकट पर विमानन मंत्री सख्त, क्रू कुप्रबंधन को बताया जिम्मेदार

देश में अगले 30-40 साल भाजपा ही रहेगी,इस दौरान भारत विश्व गुरु बन जाएगा:अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Nikay Chunav 2022:विस उपाध्यक्ष की पत्नी मेयर का चुनाव हारीं, राबड़ी कैबिनेट के पूर्व मंत्री वार्ड कौंसलर बने

Nationalist Bharat Bureau

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश में मिसाल: इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment