Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए नया सरलीकृत पेंशन आवेदन पत्र जारी किया गया

नयी दिल्ली: 30 अगस्त (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को एक नया सरलीकृत पेंशन आवेदन पत्र जारी किया।कुल नौ अलग-अलग फॉर्म को एक ही फॉर्म- ‘फॉर्म 6ए’ में तब्दील कर दिया गया है, जिसे मंत्री ने वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया।सिंह ने कहा कि सरलीकृत फॉर्म का जारी होना नागरिकों और पेंशनभोगियों के लिए जीवनयापन में आसानी सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार का एक और कदम है।नया फॉर्म केंद्र सरकार के उन सभी कर्मचारियों के लिए भविष्य/ई-एचआरएमएस (पोर्टल) पर उपलब्ध होगा जो दिसंबर 2024 और उसके बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं।भविष्य पोर्टल पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग की एक पहल है, जिसे सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी सेवानिवृत्ति बकाया का भुगतान और पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया है।

इस प्रणाली के तहत पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान के लिए मंजूरी और प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी की जा सकती है।प्रणाली के जरिए ई-पीपीओ डाउनलोड किया जा सकता है।ई-एचआरएमएएस को इलेक्ट्रॉनिक मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली के रूप में जाना जाता है जिसमें सरकारी कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड सहित अन्य विवरण होते हैं।फॉर्म सरलीकरण केंद्र की ‘‘अधिकतम शासन-न्यूनतम सरकार’’ नीति के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है।यह पेंशन की पूरी प्रक्रिया में कागज रहित कामकाज का मार्ग प्रशस्त करेगा।

विकासशील इंसान पार्टी ने की राष्ट्रीय कमिटी में नई नियुक्तियां, आनंद मधुकर यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नुरुल होदा बने प्रवक्ता

15 वर्ष में बनेगा अखंड भारत,रास्ते में आने वाले मिट जाएंगे:मोहन भागवत

पटना स्नातक क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप कुमार ने भरा नामांकन

जम्मू-कश्मीर पर भाजपा की नीति ‘कश्मीरियत’ का सम्मान करने वाली नहीं : खरगे

JANTA DARBAR:अब आरजेडी ऑफिस में भी लगेगा जनता दरबार,कल से शुरुआत

Nationalist Bharat Bureau

बांदा की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में भारी खामियां उजागर

Nationalist Bharat Bureau

बाराबंकी में दो कारों की टक्कर, आग लगने से पांच की मौत

Nationalist Bharat Bureau

मजदूर अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगा असंगठित कामगार महासंघ,25 जुलाई से 15 दिनों का राज्यव्यापी अभियान

सरस मेला के माध्यम से सदियों पुरानी लोक कलायें पुनर्जीवित हो उठी हैं

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी में शामिल हुए हार्दिक पटेल, पीएम मोदी को बताया देश का गौरव

Leave a Comment