Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

चक्रवात ‘असना’: अरब सागर में 1976 के बाद अगस्त महीने में पहली बार आया चक्रवाती तूफान

यी दिल्ली: 30 अगस्त (भाषा) गुजरात में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश और बाढ़ का कारण बना गहन ‘अवदाब’ कच्छ के अपतटीय और पास के पाकिस्तानी इलाके में चक्रवात ‘असना’ के रूप में तब्दील हो गया। वर्ष 1976 के बाद से अरब सागर में अगस्त महीने में आया यह पहला चक्रवाती तूफान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।इसका चक्रवात का नाम ‘असना’ पाकिस्तान ने दिया है।आईएमडी ने अपने बयान में कहा, ‘गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर एक चक्रवात बन रहा है, जिसके शुक्रवार को अरब सागर के ऊपर उभरने और ओमान तट की ओर बढ़ने की उम्मीद है.’ इस दौरान गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तटों के साथ-साथ समुद्री क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक 60-65 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त में 1976 के बाद अरब सागर के ऊपर उठने वाला यह पहला चक्रवाती तूफान होगा. उस समय यह चक्रवात ओडिशा के ऊपर विकसित हुआ था. इसके बाद यह चक्रवात पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा था. हालांकि यह चक्रवात उत्तर-पश्चिम अरब सागर पर कमजोर हो गया था. आईएमडी के अनुसार, अरब सागर के ऊपर अगस्त के महीने में चक्रवाती तूफान का विकसित होना एक दुर्लभ गतिविधि है. 1944 में भी अरब सागर में एक चक्रवात इसी समय बना था और उभरने के बाद तीव्र हो गया था. हालांकि बाद में वो समुद्र के मध्य में कमजोर हो गया था. इसके अलावा दक्षिण गुजरात तट के पास 1964 में एक छोटा चक्रवात विकसित हुआ था, जो तट के पास कमजोर हो गया था. पिछले 132 वर्षों के दौरान बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगस्त के महीने में कुल 28 ऐसे सिस्टम बने हैं.

बेटी होतो रोहिणी आचार्य जैसी,पिता लालू यादव को देगी अपनी किडनी

कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव !

कंबल वितरण में अव्यवस्था, नाराज भीड़ ने विधायक को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

मुफ्ती सनाऊल होदा क़ासमी या मास्टर मुजाहिद आलम बनाए जा सकते हैं बिहार हज कमेटी के चेयरमैन

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस को राहत, बोले नेता– राजनीतिक प्रतिशोध की कहानी

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पिता और तीन बेटियों की संदिग्ध मौत

Nationalist Bharat Bureau

पटना में अवैध तरीके से सड़क–नाला निर्माण पर ग्रामीणों ने रोका काम

Nationalist Bharat Bureau

सोनपुर मेले में पहुंचने लगे दिल्ली व हरियाणा के चोर

Nationalist Bharat Bureau

जदयू के अधिकांश सांसद राजनीतिक रूप से नपुंसक,आरसीपी सिंह की क़रीबी नेत्री डॉक्टर रिंकू कुमारी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment