Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

JANTA DARBAR:अब आरजेडी ऑफिस में भी लगेगा जनता दरबार,कल से शुरुआत

PATNA: जब से मुखयमंत्री नितीश कुमार(नितीश कुमार) ने जनता दरबार लगाना शुरू किया है तब से कई समस्याओं का त्वरित निदान मिल रहा है .इसी क्रम में अब  जनता दल के पटना स्थित आरजेडी ऑफिस में भी अब जनता का दरबार लगेगा। कल यानी मंगलवार से इसकी शुरुआत होने जा रही है। आरजेडी के तरफ से जो आधिकारिक जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आरजेडी के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई होगा, जिसमें दो विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे।ख़बरों अनुसार आरजेडी के प्रधान महासचिव और राजस्व एवं भूमि सुधार तथा गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता ने बताया है कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विचार के अनुरूप कल से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके लिए जो समय निर्धारित किया गया है वह दिन के एक बजे से तीन बजे तक है।

 

आपको बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार और गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी अपने अपने विभाग से जुड़े फ़रियाद सुनेंगे और साथ ही उसका निवारण करने की भी कोशिश करेंगे। इन दोनों मंत्रियों से आम जन अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों का लिखित आवेदन, आवश्यक संलग्न के साथ समाधान की पहल के लिए संपर्क कर सकते हैं।बताते चलें की इससे पूर्व मुखयमंत्री नितीश कुमार जनता दरबार हर  महीने में एक दिन सोमवार को लगता है जिसमे पुरे राज्य से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुँचते हैं और उसका निराकरण चाहते हैं .

 

 

22 नवंबर से शुरू होगा आरजेडी का सुनवाई कार्यक्रम
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  निर्देश पर आरजेडी के मंत्री अब सुनवाई कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं। 22 नवम्बर से पटना के आरजेडी प्रदेश कार्यालय में ये कार्यक्रम आयोजित होगा। इसकी टाइमिंग दिन में 1 बजे से 3 बजे तक होगी, जिसमें लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचेंगे। आरजेडी कोटे के मंत्री उनकी बातों को सुनकर जरूरी कार्रवाई करेंगे। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से इस संबंध में लेटर भी जारी किया गया है।

 

पहले दिन ये नेता सुनेंगे लोगों की फरियाद
जानकारी के मुताबिक, 22 नवम्बर को शुरू हो रहे आरजेडी के सुनवाई कार्यक्रम में राजस्व और भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री इस्माईल मंसूरी लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। आरजेडी से पहले जेडीयू के मंत्री भी जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनते रहे हैं। बीजेपी नेता भी सहयोग कार्यक्रम के तहत समय-समय पर लोगों की समस्याएं सुनते हैं। अब आरजेडी ने सुनवाई कार्यक्रम शुरू किया है।

 

 

आज सीएम नीतीश का जनता दरबार
इस बीच, 21 नवंबर (सोमवार) सीएम नीतीश का जनता दरबार है। सीएम के जनता दरबार में हर बार अलग-अलग विभाग जैसे कभी निगरानी, खान भूतत्व, गृह, राजस्व औरभूमि सुधार और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुना जाता है। सीएम के जनता दरबार को लेकर बड़ी संख्या फरियादी पहुंचे हैं।

हरनोत में सड़कों पर उतरे युवा,बेरोज़गारी पर सरकार को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस की समीक्षा बैठक से गायब 15 जिलाध्यक्ष, नोटिस जारी

महाराष्ट्र में सियासी संकट: क्या सरकार बचा पाएंगे उद्धव ठाकरे ?

राहुल गांधी की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात,अपने खिलाफ हुई टिप्पणियां हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

लोगों ने मोदी और नीतीश कुमार के कार्यों में विश्वास जताया है:नित्यानंद राय

Nationalist Bharat Bureau

मन की बात’ के 116वें एपिसोड में गोपालगंज की लाइब्रेरी का जिक्र

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सक्रिय हुए लालू यादव

Nationalist Bharat Bureau

उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

नीतीश कुमार हैं सबसे असहाय,अशक्त,अमान्य,अक्षम, विवश,बेबस,लाचार और मजबूर मुख्यमंत्री:तेजस्वी

पुलिस मर्डर समेत 28 कांडों का आरोपी प्रिंस का एनकाउंटर

Leave a Comment