Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

लालू-तेजस्वी के करीबी अमित कत्याल 300 करोड़ फर्जीवाड़े में ED की गिरफ्त में

ED ने तेजस्वी यादव के करीबी कारोबारी अमित कत्याल को 300 करोड़ फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार किया।

बिहार विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद RJD और लालू परिवार के लिए बड़ी राजनीतिक मुश्किल खड़ी हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के बेहद करीबी बताए जाने वाले कारोबारी अमित कत्याल को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 300 करोड़ रुपये से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग और रियल एस्टेट फर्जीवाड़े का आरोप है। जांच सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव दिल्ली में जिस कोठी में ठहरते हैं, उसका संबंध भी अमित कत्याल से जुड़ा हुआ पाया गया है।

ईडी ने यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज मुकदमे के आधार पर की। यह मामला गुरुग्राम के सेक्टर-70 के Krrish Florence Estate प्रोजेक्ट में भारी वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। आरोप है कि इस प्रोजेक्ट के तहत सरकारी कर्मचारियों के नाम पर फ्लैट बुक कराकर करोड़ों रुपये वसूले गए, लेकिन अधिकांश खरीदारों को मकान सौंपा ही नहीं गया। जांच में यह भी सामने आया है कि कत्याल ने दूसरे डेवलपर से धोखाधड़ी कर लाइसेंस लिया और हरियाणा DTCP की मंजूरी से पहले ही आम लोगों से करोड़ों की रकम इकट्ठा करना शुरू कर दिया।

अमित कत्याल पहले भी Angle Infrastructure Pvt. Ltd. से जुड़े एक बड़े घोटाले में आरोपी रह चुके हैं। लैंड-फॉर- जॉब केस में भी उनका नाम सामने आया था। उनकी गिरफ्तारी को RJD और तेजस्वी यादव के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है, खासकर चुनाव परिणाम के तुरंत बाद यह घटनाक्रम टीम तेजस्वी के लिए सिरदर्द बन गया है।

हिन्दी भाषा में रोजगार की अपार संभावना:डा. आशा कुमारी

Nationalist Bharat Bureau

होल्डिंग टैक्स बकाया: VKSU की संपत्ति नीलामी की तैयारी, नगर निगम का बड़ा कदम

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव ने एनडीए पर ज़ोरदार हमला,‘सरकार चला रहे अधिकारी’

26 मार्च से शुरू होगा PSL 2026, IPL के साथ फिर होगा सीधा मुकाबला

Nationalist Bharat Bureau

‘कलम सत्याग्रह’ अभियान के तहत “द्वितीय प्रमंडलीय संवाद” का आयोजन

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

ये भाजपाई आपके बच्चों के दुश्मन हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

विभिन्न राज्यों से आये हज़ारों स्कीम वर्कर्स का संसद के समक्ष प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा एम्स बनने का रास्ता साफ,सरकार ने जमीन हस्तांतरित की,जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भरी राफेल जेट में उड़ान, बना इतिहास — अंबाला एयरबेस पर दिखा जज़्बा और गर्व

Leave a Comment