Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बिहार बोर्ड ने जारी की 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा तिथियां, देखें पूरा शेड्यूल

BSEB Bihar Board exam date 2026 notification for Matric and Inter students.

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सत्र 2025-2026 के लिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार इंटर (12वीं) परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी संकायों—विज्ञान, कला और वाणिज्य—के परीक्षार्थी शामिल होंगे।

इसी तरह, मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चलेगी। बोर्ड ने बताया कि परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा और विस्तृत समय-सारणी तथा एडमिट कार्ड की जानकारी समय पर जारी कर दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों की सूची और दिशानिर्देश भी जल्द ही बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

परीक्षाओं की घोषणा के साथ ही छात्रों और शिक्षकों में तैयारी की गति तेज हो गई है। बोर्ड के अनुसार, इस बार भी परीक्षा प्रक्रिया को हाई-टेक और त्रुटिरहित बनाने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। BSEB ने छात्रों से अपील की है कि वे समय पर सिलेबस पूरा करें और मॉडल पेपर व प्रैक्टिस सेट हल करके अपनी तैयारी मजबूत करें।

प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सेंट माइकल स्कूल के फादर क्रिस्टो मंत्री डॉ अशोक चौधरी के हाथों बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित

इंदौर दूषित पानी त्रासदी: 13 लोगों की मौत, मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

Nationalist Bharat Bureau

Migration in Bihar:बिहार से पलायन की रफ्तार घटी

Nationalist Bharat Bureau

राज्यसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी की अहम बैठक, विधायकों को दिया जाएगा मार्गदर्शन

पटना मेट्रो का नया दौर, जनवरी तक पांच स्टेशनों पर शुरू होगी मेट्रो सेवा

नीट पेपर लीक मामले में पटना AIIMS के तीन डॉक्टर हिरासत में

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘एकता की शपथ’ दिलाई, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

मोहनिया सीट से RJD को बड़ा झटका: उम्मीदवार का नामांकन रद्द, तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ीं

BPSC का पेपर लीक,देखें वीडियो

Leave a Comment