Nationalist Bharat
Other

10वीं बार सीएम बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे नीतीश कुमार, पिता की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Nitish Kumar offering floral tribute to his father’s statue at Kalyan Bigaha, Nalanda.

पटना/नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10वीं बार शपथ ग्रहण के बाद शनिवार को पहली बार अपने पैतृक गांव नालंदा के कल्याण बिगहा पहुंचे। उन्होंने अपने पिता और स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर ‘कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका’ में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी और पत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमाओं पर भी पुष्प अर्पित किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, परिवार के अन्य सदस्य और निकट संबंधियों ने भी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सांसद कौशलेन्द्र कुमार, कई विधायक, विधान पार्षद, जदयू नेता, प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामलखन सिंह के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांव के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा-अर्चना की और अपने घर के समीप स्थित तालाब में मछलियों को दाना डाला। गांव पहुंचने पर स्थानीय लोग उत्साहित दिखे और बड़ी संख्या में सीएम से मिलने पहुंचे। नीतीश कुमार ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

चमोली के ज्योर्तिमठ में सेना कैंप में लगी भीषण आग

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

वो पांच झूठ जो हर बॉयफ्रेंड अपनी गर्ल फ्रेंड से बोलता है

आम आदमी पार्टी आज करेगी गुजरात पदाधिकारियों की घोषणा , जानिए किसे मिलेगा मौका , किसका कटेगा पत्ता

श्री बांके बिहारी कॉरिडोर के विरोध में ब्रजवासियो ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा अपने खून से पत्र

cradmin

एआईसीटीई के द्वारा एफडीपी संचालित करने हेतु ए एन कॉलेज का चयन गौरव की बात:प्रोफेसर एस.पी.शाही

Nationalist Bharat Bureau

कड़ाके की ठंड के बीच आज नैनीताल से भी ठंडी दिल्ली; ट्रेन और फ्लाइट यात्रा प्रभावित

Nationalist Bharat Bureau

महिला दिवस पर पारस एचएमआरआई ने लांच किया विशेष पैकेज

बजट सत्र में तय होगा कमलनाथ सरकार का भविष्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अररिया पहुंचे,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत ‎

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment