Nationalist Bharat
Other

‘नौकरी दो या डिग्री वापस लो’अभियान को कामयाब बनाने के लिए NSUI ने झोंकी ताकत

संगठन के राज्य सचिव सह पटना यूनिवर्सिटी अध्यक्ष और सीवान ज़िले के प्रभारी शाश्वत शेखर ने मंगलवार को अपने प्रभार क्षेत्र सीवान में प्रेस वार्ता के माध्यम से युवाओं को ‘नौकरी दो या डिग्री वापस लो’ अभियान में शामिल होने का आग्रह किया

 

पटना:भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा चलाए जा रहे मुहिम  ‘नौकरी दो या डिग्री वापस लो’के तहत 8 मार्च को होने वाले बिहार विधानसभा घेराव के लिए संगठन के राज्य सचिव सह पटना यूनिवर्सिटी अध्यक्ष और सीवान ज़िले के प्रभारी शाश्वत शेखर ने मंगलवार को अपने प्रभार क्षेत्र सीवान में प्रेस वार्ता के माध्यम से युवाओं को ‘नौकरी दो या डिग्री वापस लो’ अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में शाश्वत शेखर ने केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश में शिक्षित युवा बेरोजगार घूम रहे हैं जबकि केंद्र सरकार ने हर साल दो करोड नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन केंद्र सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी। वर्तमान में युवाओं को रोजगार के लाले हैं।उन्होंने कहा कि इस मुहिम के अंतर्गत आगामी 8 मार्च को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार उर्फ चुन्नू सिंह के नेतृत्व में बिहार विधानसभा घेराव की तैयारी की जा रही है। उन्होंने इस मुहिम से ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं से जुड़ने की अपील की।उल्लेखनीय है कि नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने ‘नौकरी दो या डिग्री वापस लो’ कैंपेन की शुुुरुआत की है। इस कैंपेन के जरिए संगठन देश के युवाओं एवं विद्यार्थियों की परेशानी को सरकार के सामने रखा रही है।देशभर में आंदोलनरत है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्राइवेट स्कूल्स खोलने के लिए शिक्षा विभाग को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का 13 सूत्रीय सुझाव

रिया चक्रवर्ती का लेटेस्ट पोज़ चर्चा में

मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही का कार्यकाल बढ़ा

Nationalist Bharat Bureau

अक्सर लड़के क्यों हो जाते हैं परीक्षा में फेल, क्या है इसका गर्ल फ्रेंड कनेक्शन,,जानिए पूरी कहानी….

मध्यप्रदेश: प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए पीएम मोदी इंदौर पहोंचे, 70 देशों से 3500 से अधिक सदस्य हिस्सा लेंगे

cradmin

कोरोना के खिलाफ अभियान में सुनिश्चित करें महिलाओं और युवाओं की सहभागिता: आरसीपी सिंह

महिला दिवस पर पारस एचएमआरआई ने लांच किया विशेष पैकेज

हरियाणा निकाय चुनाव: जेजेपी ने घोषित किए के 11 और उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

“भारत बहुत हद तक श्रीलंका के समान है”:राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था पर रेखांकन साझा किया

मोबाइल गेम्स हमारे बच्चों को अपराधी प्रवृत्ति का बना रहे हैं

Leave a Comment