Nationalist Bharat
Other

पटना निगम चुनाव के मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी?

मतदाता सूची में सुधार नही हुआ तो आप अपना नाम निगम चुनाव में ढूंढते रह जाएंगे,दो विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को मिलाकर बना दी गई एक मतदाता सूची:आप

 

पटना। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश आगामी नगर निगम के चुनाव के लिये तैयार की गयी मतदाता सूची में घोर अनियमितता का आरोप लगाया है।उल्लेखनीय है कि राज्य चुनाव आयोग बिहार ने नगर निगम के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। इसी क्रम में मतदाता सूची का प्रारूप भी 28 मई 2022 को आयोग द्वारा प्रकाशित की जा चुकी है। जिसमे वार्डवार विखंडिकरन करने में बड़े स्तर पर गलतियां दिख रही है। जिसमे दो विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को मिलाकर एक मतदाता सूची बना दी गई है और उसे दूसरे वार्ड में स्थान्तरित कर दिया गया है। ताकि मतदाता परेशान होकर मतदान नही कर सके।

बबलू ने बताया कि पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 35 के प्रारूप का समीक्षा किया गया। जिसमे बड़ी त्रुटि हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि जानबूझकर मतदाताओं परेशान करने के नियत से की गई है। कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र 183 के बूथ नम्बर 219 के मतदाता और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र 182 के बूथ नम्बर 219 के मतदाताओं को एक साथ मिलाकर वार्ड संख्या 35 के लिए मतदाता सूची तैयार किया गया है।

बबलू ने बताया कि बूथ नम्बर 219 पटना नगर निगम के वार्ड संख्या- 48 के अंतर्गत आता है। जिसे वार्ड नम्बर 35 के मतदाता सूची डाल दिया गया है। यही नही बूथ नम्बर 220 और 221 में भी दो अलग अलग विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को मिलाकर एक सूची बना दी गई है और उसे भी वार्ड संख्या- 35 के मतदाताओं सूची में डाल दिया गया है। एक दूसरे के सीमा से जुड़े होने के कारन बूथ संख्या 220 और 221 पर विवाद है। वार्ड- 48 और 41 के मौजूदा दोनों पार्षद अपना दावा ठोक रहे। जो जांच का विषय है।

बबलू ने कहा उम्मीद करते हैं कि बिहार राज्य चुनाव आयोग अपनी निगरानी में सभी गड़बड़ियों को ठीक कराएगी और विखंडिकरन में गड़बड़ी करने वाले कर्मचारी व एजेंसी पर दंडनात्वक कार्यवाही करते हुए भ्र्ष्टाचार मुक्त चुनाव सम्पन्न कराएगी।

लोग हर युग में लड़ते-मरते हैं,उन्हें रोकने के लिए गांधी कभी-कभी पैदा होते हैं

भाजपा सांसद के इस्लाम विरोधी ट्वीट को हटाने के लिए सरकार ने ट्वीटर से किया अनुरोध

कश्मीरी पंडितों के पलायन पर सियासी बयानबाजी तेज, भूपेश बघेल ने केंद्र पर कसा तंज

आरक्षण की सीमा 80% होना चाहिए: मुस्लिम मोर्चा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में 130 में से 95 पीएसए आक्सीजन प्लांट प्रारम्भ, शेष एक माह में शुरू होगा :मोदी

हमलोग किसी को तोड़ते नहीं हैं,आप जो बोइएगा वही काटिएगा:आरसीपी सिंह

फवाद की ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ विरोध के बीच 30 तारीख को रिलीज होगी

Nationalist Bharat Bureau

आरामदायक वस्त्र क्या सिर्फ़ पुरुषों की ज़रूरत है?

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव बुढ़ापे में ‘सठिया’ गए हैं:जदयू सांसद लवली आनंद

Nationalist Bharat Bureau

मुकेश अंबानी(MUKESH AMBANI) नाना बने:बेटी ईशा को जुड़वां बच्चे हुए

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment