Nationalist Bharat
EntertainmentOtherखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

लालू यादव बुढ़ापे में ‘सठिया’ गए हैं:जदयू सांसद लवली आनंद

लालू यादव बुढ़ापे में ‘सठिया’ गए हैं:जदयू सांसद लवली आनंद

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव द्वारा सीएम नीतीश कुमार की 15 दिसंबर से शुरू होने वाली महिला संवाद यात्रा को लेकर दिए गए “आंख सेंकने” वाले बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी संदर्भ में, बुधवार को शिवहर से जदयू सांसद लवली आनंद ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका यह बयान महिलाओं का अपमान है।

लवली आनंद ने कहा, “लालू यादव बहुत गलत बात बोल रहे हैं। मुझे लगता है कि वे बुजुर्गावस्था में ‘सठिया’ गए हैं। उनके इस तरह के बयान से महिलाओं का अपमान हुआ है। एक पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। उन्हें अपने शब्द वापस लेने चाहिए।”

तिरहुत स्नातक चुनाव में जदयू उम्मीदवार की हार पर लवली आनंद ने कहा कि इस पर गंभीरता से समीक्षा करनी होगी कि यह कैसे हुआ। उन्होंने कहा, “कई मुद्दे हैं, जिन पर विचार करना होगा। बिहार में हाल ही में हुए चार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए ने सभी सीटें जीतीं।”

इंडिया ब्लॉक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पूछे गए सवाल पर लवली आनंद ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने एनडीए की एकजुटता का जिक्र करते हुए कहा, “एनडीए संगठित है और देश एवं राज्य दोनों स्तरों पर काम कर रहा है। इंडी गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। वे आपस में ही उलझे रहेंगे।”

समस्तीपुर से लोजपा (रा.) सांसद शांभवी चौधरी ने भी लालू यादव के बयान पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा, “एक नेता या सांसद होने के नाते नहीं, बल्कि बिहार की एक बेटी के रूप में लालू यादव के बयान पर घृणा होती है। उन्होंने अपने बयान से महिला समाज का अपमान किया है। जो नेता महिलाओं की समस्याओं को सुनते हैं, उन्हें लालू ‘आंख सेंकने’ का नाम दे रहे हैं। आज, अगर कोई नेता महिलाओं के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना चाहता है तो क्या यह नैन सुख है? बिहार की महिलाएं अब निडर होकर अपनी बात रखती हैं और आगे बढ़ रही हैं।”

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर निशाना,कहा:आप भैंस, मंगलसूत्र के रास्ते ‘मुजरा’ तक पहुंच गए,ये अच्छी बात नहीं

एक ही शख़्स था ज़हान में क्या ?

Nationalist Bharat Bureau

ईडी और सीबीआइ को संसद के दायरे में लाया जाएगा, वाम दलों का…

नए साल में हार्दिक की अगुवाई में नयी शुरुआत के लिए उतरेगी टीम इंडिया

बीजेपी हिंदू देवी-देवताओं की संरक्षक नहीं, बंगालियों को यह नहीं सिखाना चाहिए कि देवी काली की पूजा कैसे करें: महुआ मोइत्रा

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू को बताया ‘मूर्ति’, बीजेपी का पलटवार, कहा: ये आदिवासी विरोधी

उपलब्धियों से भरा रहा डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह का दो साल का कार्यकाल: कांग्रेस

Senior Citizens Card 2025: 1 नवंबर से बुजुर्गों को मिलेंगे 7 बड़े लाभ, केंद्र सरकार की नई योजना से मिलेगा सम्मान और सहारा

भारत में वॉईस कंट्रोल बढ़ा रहा है स्मार्ट होम का उपयोग

शहीद भगत सिंह पंजाब राज्य वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार के लिए आवेदन हेतु अनुरोध

cradmin

Leave a Comment