Nationalist Bharat
विविध

बिहार सरस मेला:संस्कृति एवं परंपरा का भी मिलन हो रहा है

पटना: बिहार सरस मेला गाँधी मैदान , पटना में चल रहा है l सरस मेला के द्वारा माध्यम से ग्रामीण महिला शिल्पकारों एवं उद्यमिता को प्रोत्साहन और बाज़ार तो मिल ही रहा है इसके साथ ही देश के 22 राज्यों से आई महिला शिल्पकारों एवं कलाकारों के माध्यम संस्कृति एवं परंपरा का भी मिलन हो रहा है l आगंतुक देशी उत्पादों एवं व्यंजनों के प्रति आकर्षित हैं वहीँ अन्य राज्यों से आई महिला उद्यमी एवं स्वरोजगारी एक दुसरे के शिल्प, स्वाद, संस्कृति एवं आहार – व्यवहार से भी परिचित हो रहे हैं l

देश के कोने –कोने से आई स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी भी अपने प्रदेश के शिल्प एवं कलाकृतियों को बिहार में मिल रहे सम्मान एवं बाज़ार से आनंदित हैं l केंद्र शासित प्रदेश लद्धाख के लेह जिला से आई श्रीमती जमया लामो पहली बार बिहार आई हैं l वो लेह के हयांग गाँव की रहने वाली हैं और पिछले 6 माह से सियाचिन स्वयं सहायता समूह से जुडी हैं l सरस मेला में जमया उलेन कपड़े, ड्राई फ्रूट्स एवं हैंडी क्राफ्ट्स की प्रदर्शनी सह बिक्री कर रही हैं l लेह के खास उन से वो उलेन कपड़ों के निर्माण का जीवंत प्रदर्शन कर रही हैं और लोगों को उनके मांग के अनुरूप बनाकर बिक्री भी कर रही हैं l पिछले 7 दिनों में उन्होंने 25 हजार रुपये का मुनाफा कमाया है l जमया बताती हैं कि वो और उनकी बहन कुंज लामो पहली बार अपने गाँव से बाहर निकलकर बिहार आई हैं l उन्हें यहाँ काफी सम्मान मिल रहा है और उनके द्वारा निर्मित कपड़ों की बिक्री भी खूब हो रही है l जमया की बहन श्रीमती कुंज बताती हैं कि सरस मेला में आकर काफी अच्छा लग रहा हैं l यहाँ आकर हम सभी एक-दुसरे प्रदेश की शिल्प और आहार व्यवहार के साथ ही संस्कृति और परम्परा को देख और समझ रहे हैं l जमया बताती हैं कि बहुत अच्छा लगता है जब आयोजक के साथ ही आगंतुक भी उनकी आवभगत करते हैं l बिहार में मिले मान-सम्मान और मेहमान नवाजी से दोने बहने काफी खुश हैं और बार-बार बिहार आना चाहती हैं l कमोवेश बिहार के बाहर से आई महिला उद्यमियों के यही उदगार हैं l

बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति , जीविका के तत्वाधान में बिहार सरस मेला 15 से 29 दिसंबर 2023 तक गाँधी मैदान, पटना में आयोजित है lबिहार सरस मेला के 7 वें दिन गुरुवार 21 दिसंबर को लगभग 95 लाख 47 हजार रुपये के उत्पादों एवं व्यंजनों की खरीद-बिक्री हुई है l खरीद –बिक्री का आंकड़ा स्टॉल धारकों से लिए गए आंकड़ो पर आधारित होता है l

 

बिहार सरकार की योजना एवं जीविका द्वारा संचालित सतत जीविकोपार्जन योजना से लाभान्वित हुई ग्रामीण महिलाओं को सफल उद्यमी के तौर पर उपस्थित हैं l उनके स्टॉल से फूल एवं सजावट के पौधे , सिक्की एवं बांस से बने उत्पाद एवं बेंत से बने फर्नीचर की भी खूब बिक्री हो रही है l समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री भिक्षावृति निवारण योजना के तहत भिक्षावृति से बाहर निकालकर युवक-युवतियों को प्रशिक्षण के बाद उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री हो रही है l इसके साथ ही कई विभागों , सस्थानों एवं बैंको द्वारा आगंतुकों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है l लोग लाभान्वित भी हो रहे हैं l

 

बाइस्कोप, पालना घर एवं फन ज़ोन भी बच्चों के लिए आकर्षण के खास केंद्र बने हुए हैं l 360 फोटो बूथ पर आगंतुक फ़िल्मी गाना पर आधारित अपने बच्चे-बच्चियों का रील भी शूट करा रहे हैं lइसके साथ ही सेमिनार , सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया l

 

सेमीनार हॉल में जीविका द्वारा सूक्ष्म ग्रामीण उद्यमियों को व्यवसाय बढ़ाने हेतु प्रशिक्षित एवं जागरूक किया गया l इस कार्यक्रम में मेला में आई जीविका दीदियों ने अपने संघर्ष , जीविका का संबल , सहयोग एवं प्रशिक्षण के बाद कुशल उद्यमी के तौर पर अपनी पहचान बनाने की कहानी एवं अनुभव साझा किया l बतौर प्रशिक्षक श्रीमती पूजा गर्ग ने महिला उद्यमियों को विभिन्न योजनाओ का लाभ लेकर सफल बनने की राह बताई l कार्यक्रम के संयोजन श्री संगीत कुमार, परियोजना प्रबंधक, जीविका रहे l

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मुख्य मंच पर विकास प्रबंधन संस्थान एवं सुपर हिट 93.5 रेड ऍफ़.ऍम के संयुक्त तत्वाधान में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम के अंतर्गत गीत- संगीत के कार्यक्रम आयोजित किये गए l टीन टेनर्स के सागर ने तेरे आँखों के दरिया का उतरना जरुरी था समेत कई गीतों की प्रस्तुति कर शमा बांधा l बिहार द्वारा इसके बाद कला संस्कृति एवं युवा विभाग के तत्वाधान में लोक गीत- नृत्य एवं सुफु गायन की प्रस्तुति की गई l शिखा ने लोक गीतों की प्रस्तुति दी वहीँ रंग म्यूजिकल सेवा संस्थान द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई l

 

नुक्कड़ नाटक के तहत महिला एवं बाल विकास के तावाधन में ग्रामीण लोक सेवा के कलाकारों ने बाल विवाह एवं दहेज़ प्रथा उन्मूलन तथा यौन उत्पीड़न को लेकर लघु नाटक की प्रस्तुति की l कलाकारों में निरमा, ललिता , सरदार जी, राम सकल , एवं आर.सी.जेटली आदि रहे l नाटक के निर्देशक श्री हौबिन्स हैं l

 

जीविका दीदियों द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से आगंतुकों एवं स्टॉल धारकों के लिए ग्राहक सेवा केंद्र की भी उपलब्धता है l

सरस मेला में स्वच्छता का खास ध्यान रखा गया है l मेला परिसर जीरो वेस्ट मेला है इसके साथ ही यहाँ सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित है l सी.सी.टीवी कैमरा से मेला परिसर की निगरानी की जा रही है l

पटनाइट्स के लिए परिवार संग आनंद उठाने का बेहतर स्पॉट रहा बिहार सरस मेला

Nationalist Bharat Bureau

समाज सुधार अभियान के बैनर तले युवा संवाद का आयोजन

बेगूसराय में बवाल: झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने डीएम को बंधक बनाया

Nationalist Bharat Bureau

एलएनएम संस्थान में योग शिविर आयोजित

रामलोचनशरण बिहारी और बालक की पत्रकारिता

Nationalist Bharat Bureau

बगहा में करोड़ों की योजनाओं का CM ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Nationalist Bharat Bureau

छठ, विवाह और होली पर घर-घर मिलेंगी शारदा सिन्हा

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर यात्रा से पहले जन सुराज नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र,समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

रामप्रसाद बिस्मिल:जन्मदिन पर विशेष

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment