Nationalist Bharat
Other

Katrina Kaif और Vicky Kaushal को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका, नेटिजन्स ने भाईजान का नाम लेकर फिर किया ट्रोल, कहा- `मैडम भूल जाती हैं कि सलमान…

बॉलीवुड कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी को एक साल हो गया है. हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए जा रहे थे. इस दौरान विक्की और कैटरीना (Katrina Kaif) हमेशा की ही तरह बहुत प्यारे लग रहे थे. वहीं, जब एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ ऑफिसर ने कैटरीना को रोका तो ये देख लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया. वायरल हो रहे वीडियो में कैटरीना और विक्की पैपराजी को चेहरे पर मुस्कान के मिले. आपको बता दें कि ये वीडियो कल यानी सोमवार सुबह मुंबई हवाईअड्डे में एंट्री करते हुए की है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि कैटरीना कैफी (Katrina Kaif) जल्दी में थीं और अंदर जाने के लिए वो पति विक्की कौशल से आगे निकलकर सीधे अंदर चली गईं. ऐसा लग रहा था कि जैसे एक्ट्रेस ने एंट्री पर खड़े सीआरपीएफ ऑफिसर को देखा हीं नहीं. वहीं, विक्की गेट पर ही रुक गए. हालांकि, ऑफिसर के बुलाने पर कैटरीना जांच के लिए वापस लौट आईं थीं. अब जैसे ही कैटरीना का ये वीडियो सामने आया लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने सलमान खान का नाम लेकर कैटरीना को ट्रोल करते हुए लिखा- ‘मैडम भूल जाती हैं कि वो विक्की कौशल के साथ है, भाईजान के साथ नहीं’. एक और ने लिखा-‘ये ऐसे जा रही हैं जैसे इनका प्राइवेट एयरपोर्ट है’.
जहां कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों की कमी नहीं है तो वहीं, कुछ लोग एक्ट्रेस के सपोर्ट में भी उतरे. एक यूजर ने लिखा- ‘जल्दी में उन्होंने ऑफिसर को नोटिस नहीं किया. प्लीज हर चीज को इतना शर्मनाक बनाने की जरूरत नहीं है’. एक और फैन ने कहा वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘ये इतनी बड़ी बात भी नहीं है. हर चीज को मुद्दा क्यों बनाते हो?’ खैर, बात करें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में विक्की की फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ (Govinda Naam Mera) ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है जिसमें वो भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ नजर आ रहे हैं. इसके बाद जल्द ही विक्की फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ​​​​के साथ मेघना गुलज़ार की अपकमिंग मूवी ‘सैम बहादुर’ में दिखाई देंगे. वहीं, कैटरीना कैफ अगले साल सलमान खान (Salman Khan) के साथ ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) में दिखाई देंगी. उनके पास विजय सेतुपति के साथ ‘मेरी क्रिसमस’ और आलिया भट्ट- प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ (Jee Le Zaraa) भी पाइपलाइन में है.

केजरीवाल सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई से ज्यादा तब्लीगी जमात को बदनाम करने पर जोर दे रही है।डॉक्टर ख़ालिद अनवर

कैसे पता करे कि लड़का आपसे सच्चा प्यार करता है या नहीं

सदाबहार अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई! 66 में भी दिखते है चार्मिंग।

Nationalist Bharat Bureau

स्वामी विवेकानंद को समर्पित जिला स्तरीय युवा सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

cradmin

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, हिमाचल के साथ आएंगे नतीजे

शशिरंजन यादव बनाये गए पटना टाउन कांग्रेस अध्यक्ष

बिहार के लोगों के लिए सलमान खान और बाबा सिद्दीकी ने खोला खज़ाना

योगी निकले काशी में रात्रि भ्रमण पर, रैन बसेरों में बांटे कम्बल, अधिकारीयों को दिए निर्देश

cradmin

आप कार्यकर्ताओं ने रखा एक दिवसीय उपवास

Nationalist Bharat Bureau

जन्म तिथि के प्रमाण के तौर पर आधार हुआ अमान्य

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment